Live
Search
Home > मनोरंजन > थलपति विजय, संगीता सोरनलिंगम और तृषा कृष्णन: 27 साल पुरानी शादी टूटने की खबरों के पीछे क्या है वायरल वीडियो का सच?

थलपति विजय, संगीता सोरनलिंगम और तृषा कृष्णन: 27 साल पुरानी शादी टूटने की खबरों के पीछे क्या है वायरल वीडियो का सच?

थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम के 27 साल पुराने विवाह में दरार की खबरें चर्चा में है. संगीता ने कथित तौर पर विजय पर 'बेवफाई' का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है. इस बीच, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने से उन्हें इस विवाद से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, इन दावों का अब तक कोई आधिकारिक आधार नहीं है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 3, 2026 15:04:11 IST

Mobile Ads 1x1
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है.  खबरों के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने शादी के 27 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी है.  जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम तेजी से वायरल होने लगा.  लोग इस हाई-प्रोफाइल तलाक के पीछे तृषा को एक बड़ी वजह मान रहे है. 
 

संगीता ने लगाया ‘बेवफाई’ का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने चेन्नई की एक अदालत में तलाक की याचिका दायर की है.  इस याचिका में उन्होंने विजय पर ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ (शादी के बाहर रिश्ता) होने का आरोप लगाया है.  संगीता का दावा है कि विजय का साल 2021 से किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रिश्ता है, जिसकी वजह से उनके बीच दूरियां बढ़ गई.  हालांकि, कोर्ट के कागजों में संगीता ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम साफ तौर पर नहीं लिखा है. 
 

क्यों वायरल हो रहा है तृषा का नाम?

संगीता ने अपनी अर्जी में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इंटरनेट पर फैंस तृषा कृष्णन की ओर इशारा कर रहे है.  इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण विजय और तृषा की पुरानी दोस्ती और उनकी सुपरहिट फिल्में है.  लगभग 15 साल बाद दोनों ने हाल ही में फिल्म ‘लियो’ में साथ काम किया, जिसके बाद से ही उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी थी.  इसके अलावा, तृषा ने विजय के जन्मदिन पर उनके साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसे अब लोग अलग नजरिए से देख रहे है. 

 

पुराने वीडियो और ‘सपोर्ट पोस्ट’ का सच

सोशल मीडिया पर तृषा का एक पुराना वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है जिसे लोग ‘ताजा बयान’ समझ रहे है.  हकीकत यह है कि वह वीडियो एक पुराने अवॉर्ड फंक्शन का है, जहां तृषा ने विजय के नए राजनीतिक सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी थी.  इसी तरह तृषा के नाम से जो मैं तुम्हारा साथ कभी नहीं छोड़ूंगी वाला मैसेज वायरल हो रहा है, वह भी पुराना है और उसका इस तलाक मामले से कोई लेना-देना नहीं है. 
 

क्या है इस खबर की असलियत?

अब तक थलपति विजय या तृषा कृष्णन की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.  विजय अपनी नई राजनीतिक पार्टी (TVK) के कामों में बिजी है.  अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को रखी है, जहां विजय को खुद हाजिर होने के लिए कहा गया है.  जब तक कोई पक्की जानकारी नहीं आती, तब तक तृषा का नाम इसमें जोड़ना केवल सोशल मीडिया के कयास ही माने जाएंगे. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > थलपति विजय, संगीता सोरनलिंगम और तृषा कृष्णन: 27 साल पुरानी शादी टूटने की खबरों के पीछे क्या है वायरल वीडियो का सच?

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 3, 2026 15:04:11 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS