Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘लाला हमसे न भिड़ियो!’ सूबेदार बनकर पर्दे पर लौटे अनिल कपूर, रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का टीजर, कब और कहां ये फिल्म

‘लाला हमसे न भिड़ियो!’ सूबेदार बनकर पर्दे पर लौटे अनिल कपूर, रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का टीजर, कब और कहां ये फिल्म

Subedaar Teaser: 'सूबेदार' एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक्शन के साथ-साथ ढेर सारी भावनाएं भी जुड़ी है. यह फिल्म हमें दिखाती है कि एक फौजी रिटायर होने के बाद भी अपने परिवार और देश के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. शानदार एक्टिंग और बेहतरीन कहानी की वजह से लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-12 15:21:57

Mobile Ads 1x1
Subedaar Teaser: बॉलीवुड के ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर अपना जलवा दिखाने आ रहे है.  उनकी नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया है.  69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर जिस तरह एक्शन कर रहे है, उसे देखकर लोग दंग रह गए है.  यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे 5 मार्च, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. 
 

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी ‘अर्जुन मौर्य’ नाम के एक पूर्व सैनिक (फौजी) की है.  फौजी की नौकरी छोड़ने के बाद अर्जुन अपनी बेटी के साथ सुकून की जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन उसके आसपास का माहौल और भ्रष्टाचार उसे ऐसा करने नहीं देते.  यह फिल्म एक पिता और बेटी के प्यारे रिश्ते को भी दिखाती है.  जब हालात बिगड़ते है, तो अर्जुन शांति छोड़कर अन्याय के खिलाफ जंग छेड़ देता है. 

 

कौन-कौन है फिल्म में?

इस फिल्म को ‘तुम्हारी सुलू’ बनाने वाले डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने बनाया है.  इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ कई बेहतरीन कलाकार है.  राधिका मदान ने अनिल कपूर की बेटी का रोल निभाया है.  इनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह और ‘पंचायत’ वेब सीरीज के मशहूर एक्टर फैसल मलिक भी नजर आएंगे. 
 

पहली झलक में कैसा लगा परफॉर्मेंस?

फिल्म के टीजर को देखकर लगता है कि अनिल कपूर ने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की है.  उनका अंदाज और बोलने का तरीका बहुत भारी और दमदार लग रहा है.  टीजर में न केवल लड़ाई-झगड़ा दिखाया गया है, बल्कि एक रिटायर फौजी का दुख भी महसूस होता है.  लोगों को उनका डायलॉग ‘लाला हमसे न भिड़ियो’ काफी पसंद आ रहा है. 
 
Subedaar Teaser

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘लाला हमसे न भिड़ियो!’ सूबेदार बनकर पर्दे पर लौटे अनिल कपूर, रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का टीजर, कब और कहां ये फिल्म

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-12 15:21:57

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS