<
Categories: मनोरंजन

आज भी सुपरहिट है ये सिग्नेचर स्टेप्स, ‘बदतमीज दिल’ से लेकर ‘दिलबर’ तक का जादू

बॉलीवुड के ये डांस स्टेप्स सिर्फ डांस नहीं, बल्कि एक Emotion बन चुके है. चाहे वो रणबीर की मस्ती हो या ऋतिक का परफेक्शन, ये गाने और इनके स्टेप्स आने वाली कई पीढ़ियों तक इसी तरह कॉपी किए जाते रहेंगे. क्योंकि असल में बॉलीवुड का असली मजा इन Iconic स्टेप्स के बिना अधूरा है.

Iconic steps : बॉलीवुड फिल्मों की जान उनके गाने और डांस होते है.  कुछ गाने ऐसे होते है जो आते है और चले जाते है, लेकिन कुछ गानों के Dance Steps लोगों के दिलों में इस कदर बस जाते है कि सालों बाद भी किसी शादी या पार्टी में जैसे ही वो गाना बजता है, लोग खुद को वही स्टेप्स करने से रोक नहीं पाते. 

 रणबीर कपूर का ‘बदतमीज दिल’ (ये जवानी है दीवानी)
जब बात एनर्जी और स्टाइल की आती है, तो रणबीर कपूर का गाना ‘बदतमीज दिल’ सबसे ऊपर आता है. इस गाने में रणबीर ने जिस फुर्ती के साथ अपनी कमर और हाथों को चलाया था, उसने युवाओं को दीवाना बना दिया. आज भी कॉलेज फेस्ट हो या दोस्तों की शादी, रणबीर का वो ‘गिटार स्टेप’ और शर्ट पकड़कर नाचने वाला स्टाइल हर किसी की पहली पसंद है.

नोरा फतेही का ‘दिलबर’ (सत्यमेव जयते)
नोरा फतेही ने जब ‘दिलबर’ गाने पर अपने Belly Dance मूव्स दिखाए, तो पूरा देश दंग रह गया. इस गाने के हुक स्टेप, जिसमें नोरा फर्श पर लेटकर डांस करती है, उसे कॉपी करना हर किसी के बस की बात नहीं है. बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर आज भी हजारों लड़कियां नोरा के इस कठिन डांस स्टेप को Challenge के तौर पर करती नजर आती है. 

सनी देओल का ‘यारा ओ यारा’ (जीत)
भले ही सनी देओल को बॉलीवुड का सबसे अच्छा डांसर न माना जाता हो, लेकिन उनके स्टेप्स सबसे ज्यादा Famous है. ‘यारा ओ यारा’ गाने में उनके दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर मारकर किया गया स्टेप एक ‘लेजेंडरी’ स्टेप बन चुका है. आज भी मजाकिया अंदाज में ही सही, लेकिन महफिल लूटने के लिए लोग सनी पाजी का यह स्टेप जरूर करते है. 

सलमान खान का ‘जीने के हैं चार दिन’ (मुझसे शादी करोगी)
बॉलीवुड में अगर ‘टॉवल डांस’ (तौलिया डांस) की बात हो, तो सिर्फ सलमान खान का नाम याद आता है. पैरों के बीच से तौलिया घुमाने वाला वो स्टेप इतना वायरल हुआ कि आज भी हर बैचलर पार्टी में सलमान का यह स्टाइल जरूर देखने को मिलता है. यह सलमान खान के सबसे यादगार Iconic Moves में से एक है. 

ऋतिक रोशन का ‘एक पल का जीना’ (कहो ना प्यार है)
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ‘डांस गॉड’ कहा जाता है. उनकी पहली फिल्म के गाने ‘एक पल का जीना’ का वो एयर-पंपिंग स्टेप (हवा में हाथ नीचे ले जाने वाला) आज भी डांस क्लास में सबसे पहले सिखाया जाता है. ऋतिक के उस सिग्नेचर स्टेप को आज भी कोई टक्कर नहीं दे पाया है.

Mansi Sharma

Recent Posts

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस का सच, राघव चड्ढा की चिंता क्या हैं, शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस में मौजूद केमिकल्स को लेकर राघव चड्ढा संसद में चिंता जताई…

Last Updated: March 25, 2026 10:58:57 IST

पश्चिम बंगाल की वो 5 बड़ी समस्या, जो बिगाड़ देगी टीएमसी का खेल; ममता बनर्जी को सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ

West Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संशोधन, नागरिकता, बंगाली अस्मिता,…

Last Updated: March 25, 2026 10:45:19 IST

रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC Refund में आया बड़ा बदलाव, अब क्या है टिकट रद्द करने के नियम? जानें 72, 24 और 8 घंटे का नया गणित!

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन…

Last Updated: March 25, 2026 10:33:45 IST

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और…

Last Updated: March 25, 2026 10:11:51 IST

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST

West Bengal Election: मछली हाथ में लेकर घर-घर मांगे वोट, BJP कैंडिडेट का अजब प्रचार, सीएम को तगड़ा जवाब?

West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो…

Last Updated: March 25, 2026 09:42:09 IST