होम / Tiger Shroff की बिगड़ी तबीयत, एक्टर ने शेयर की वीडियो को देख परेशान हुए फैंस

Tiger Shroff की बिगड़ी तबीयत, एक्टर ने शेयर की वीडियो को देख परेशान हुए फैंस

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 4, 2022, 4:36 pm IST

Tiger Shroff Not Well:- बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने फिल्म ‘हीरोपंती’ के साथ अपना करियर शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें, अपने बेहतरीन डांस के साथ-साथ टाइगर अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा टाइगर की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब इस बीच टाइगर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया ये वीडियो

आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टाइगर थोड़े बीमार दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि टाइगर अपना बीपी चेकअप करवा रहे हैं। अब जैसे ही टाइगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया वैसे ही ये वायरल हो गया है। अब उनके फैंस इस वीडियो को देखकर परेशान दिखाई दे रहें हैं। इतना ही नहीं फैंस कमेंट्स करके टाइगर के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

टाइगर को बीमार देख फैंस हुए परेशान

आपको बता दें कि ये वीडियो टाइगर ने 3 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होने लिखा, “एक्शन हीरो की जिंदगी का एक और दिन।” बता दें, टाइगर इस वीडियो में पाजामा पहने सोफे पर लेटे हुए नज़र आ रहें हैं और एक डॉक्टर उनका ब्लड प्रेशर चेक कर रहा हैं। अब टाइगर की ये हालत देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

लिंक पर क्लिक करें:- https://www.instagram.com/reel/CjPgwANJ1Uh/?utm_source=ig_web_copy_link

टाइगर श्रॉफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘गणपत’ में दिखाई देंगे, जो इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में टाइगर और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म के अलावा सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘रैम्बो’ में भी नज़र आने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं ​हो रही हैं। हालांकि फिल्म में टाइगर के साथ कौन सी एक्ट्रेस नज़र आएंगी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

ये भी पढे़:- Richa Chadha और Ali Fazal ने किया निकाह, ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में खूबसूरत दिखा ये कपल – India News

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT