Live
Search
Home > मनोरंजन > क्या है ‘टॉक्सिक’ की डेट बदलने का कारण? यश क्यों हैं गल्फ बॉक्स ऑफिस के बड़े सितारे?

क्या है ‘टॉक्सिक’ की डेट बदलने का कारण? यश क्यों हैं गल्फ बॉक्स ऑफिस के बड़े सितारे?

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. इस फिल्म को अब 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 5, 2026 19:35:19 IST

Mobile Ads 1x1

Toxic Release Date Postponed: कन्नड़ सुपरस्टार यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब एक बार फिर फिल्म की रिलीजिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. यश की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. कहा गया कि मिडिल ईस्ट देशों में तनाव के कारण इसकी रिलीजिंग डेट 19 मार्च 2026 से आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 के लिए आगे बढ़ा दिया गया. कहा जा रहा है कि मेकर्स के लिए खाड़ी क्षेत्र उनके लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है, जिसके कारण ये बदलाव किया गया है. हालांकि इसके कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और टॉक्सिक के बीच संभावित क्लैश भी टल गया है. 

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण बदला नियम

जानकारी के अनुसार, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण टॉक्सिक की रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. उनका कहना है कि अभी फिल्म को रिलीज करने से इसकी ग्लोबल रीच और फिल्म के कारोबार पर इसका असर पड़ सकता है. मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण रिलीज को पोस्टपोन करना एक अच्छा आइडिया माना जा रहा है. 

केजीएफ के किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म को बनाने में 600 से 700 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसे बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. इसके कारण ही इसे बनाने में देरी हुई है. इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसी तमाम एक्ट्रेस हैं.

डबल रोल में होंगे यश

केजीएफ के बाद ये ऐसी फिल्म होगी, जिसमें यश खूंखार गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1940-1970 के बीच में गोवा पर आधारित फिल्म है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं, जिसमें वो बाप-बेटे के किरदार में नजर आएंगे.

गल्फ बॉक्स ऑफिस के बड़े सितारे क्यों हैं यश?

बता दें कि केजीएफ से यश को बहुत बड़ी पहचान मिली. केजीएफ के पार्ट 2 ने गल्फ और भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. वहीं टॉक्सिक के टीजर के कारण भी वे चर्चा में रहे. ‘टॉक्सिक’ के टीजर को 24 घंटे में 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. इसने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

MORE NEWS