Priyanka and Twinkle Controversy: एक समय था जब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्मों में काफी पसंद की जाती थीं. साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ में दोनों को एक साथ देखा गया और ये फिल्म सुपरहिट हुई. इस फिल्म में अक्षय और प्रियंका के साथ लारा दत्ता भी थीं. इसके बाद दोनों को ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में देखा गया. उस दौरान इंडस्ट्री में अफवाह उड़ी थी कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर चल रहा है.
वहीं अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना से पहले ही शादी कर चुके थे. प्रियंका और अक्षय के अफेयर की खबरों को लेकर ट्विंकल खन्ना काफी नाराज हुईं. उन्हें प्रियंका और अक्षय पर काफी गुस्सा आया. एक वक्त पर अक्षय और प्रियंका ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ फिल्म शूट कर रहे थे. इसी दौरान प्रियंका और ट्विंकल खन्ना के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. इसी दौरान ट्विंकल सेट पर पहुंच गईं. कहा जाता है कि ट्विंकल इतने गुस्से में थीं कि वे प्रियंका को थप्पड़ मारना चाहती थीं. हालांकि उस समय प्रियंका सेट पर नहीं थीं.
अक्षय ने किया ऐलान
इसके कारण अक्षय कुमार को ट्विंकल के गुस्से का सामना करना पड़ा. क्रू मेंबर्स के सामने ही दोनों में काफी बहस और झगड़ा हुआ. इसके बाद अक्षय कुमार ने उन्हें काफी समझाया और अपने साथ घर ले गए. इसके बाद अक्षय कुमार ने मीडिया में बयान दिया कि वे आगे से कभी भी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे.
‘आप की अदालत’ के बाद किया प्रियंका के साथ काम
इसके बाद अक्षय कुमार से रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में प्रियंका के साथ अफेयर के बारे में पूछा गया. इस पर अक्षय कुमार ने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ छोड़कर बाकी सबके साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर आगे मौका मिलेगा, तो मैं प्रियंका के साथ काम करूंगा. इस इंटरव्यू के बाद अक्षय ने ‘मुझसे शादी करोगे’ में प्रियंका के साथ काम किया.