Suchitra Krishnamurthy Marriage: एक्ट्रेस-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने एक्स हसबैंड शेखर के साथ रिश्ते, शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि 11वीं क्लास में पहली बार शेखर को देखने के बाद वह उनकी फैन हो गई थीं. दोनों के बीच 30 साल की उम्र का अंतर था और परिवार ने भी इस रिश्ते का विरोध किया था.
30 साल बड़े शेखर से शादी पर परिवार ने किया था विरोध
Suchitra Krishnamurthy Marriage: एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. सुचित्रा ने हाल ही में अपने एक्स हसबैंड शेखर के साथ रिश्ते और शादी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शेखर से उनकी पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं. पहली नजर में ही वह उनकी फैन हो गई थीं. हालांकि, दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी आसानी से नहीं मिली थी. दोनों के बीच करीब 30 साल की उम्र का अंतर था.
हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शेखर को देखा, तब वह 11वीं क्लास की छात्रा थीं. शेखर उनके कॉलेज में चीफ गेस्ट बनकर आए थे. सुचित्रा के मुताबिक, उन्होंने उन्हें देखा और कुछ कहा, जिसके बाद वह उनकी फैन हो गईं. सुचित्रा ने बताया कि जब वह 18 साल की थीं, तब दिग्गज फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष उन्हें एक फिल्म के सिलसिले में शेखर से मिलवाने ले गए थे. हालांकि, यह फिल्म कभी बन नहीं पाई. इसके बाद शेखर उन्हें फोन करने लगे और बाहर ले जाने लगे. सुचित्रा के मुताबिक, उनकी बहन इस रिश्ते को लेकर काफी नाराज रहती थीं और शेखर से कहती थीं कि उनकी छोटी बहन को अकेला छोड़ दें.
सुचित्रा और शेखर के बीच करीब 30 साल की उम्र का अंतर था, जिसकी वजह से उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था. सुचित्रा ने बताया कि उनकी मां ने भी उन्हें इस रिश्ते से दूर रहने के लिए समझाया था. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उनके पैर छूकर तक कहा था, ‘ये मत करो.’ सुचित्रा के मुताबिक, शेखर पहले करीब एक दशक तक शादीशुदा रह चुके थे और दूसरी शादी से पांच साल पहले उनका तलाक हुआ था. तमाम विरोध के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और आखिरकार 1999 में शादी कर ली.
सुचित्रा और शेखर की शादी करीब आठ साल चली. 2007 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और उनका तलाक हो गया. सुचित्रा ने बताया कि जब उनके रिश्ते में चीजें खराब होने लगीं, तब उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि हर लड़की को अपने माता-पिता से ऐसा समर्थन मिलना चाहिए. सुचित्रा के मुताबिक, उनकी मां उन्हें समझाती थीं कि उन्हें किसी भी तरह का अपमान या बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए और वह अकेली या बेसहारा नहीं हैं.
तलाक के वक्त सुचित्रा और शेखर की बेटी कावेरी महज छह साल की थीं. अलग होने के बाद भी दोनों ने मिलकर बेटी की परवरिश की. हालांकि, सुचित्रा ने बताया कि उनके लिए को-पेरेंटिंग का अनुभव थोड़ा अलग रहा, क्योंकि कावेरी ज्यादातर समय उनके साथ रहती थीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में शेखर को ‘वकेशन डैड’ बताया. सुचित्रा ने कहा कि कावेरी को दोनों दुनिया का बेस्ट मिलता है. जब भी वह अपने पिता के पास होती हैं, तो उनके पास जाने के लिए तुरंत तैयार हो जाती हैं. सुचित्रा ने यह भी कहा कि कावेरी अपने पिता के उनसे भी ज्यादा करीब हैं और उनके लिए यह बात एक बड़ी तारीफ है.
BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…
Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…
BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…