Live
Search
Home > मनोरंजन > इतना दर्द, खोने को कुछ नहीं… ईरान में हुए हमले पर बिलख-बिलखकर रोईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी, वीडियो वायरल

इतना दर्द, खोने को कुछ नहीं… ईरान में हुए हमले पर बिलख-बिलखकर रोईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी, वीडियो वायरल

मंदाना करीमी इमोशनल वीडियो: हरान में जन्मी और भारत में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फूट-फूट कर रो पड़ीं और अपना दुख ज़ाहिर किया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-01 17:26:23

Mobile Ads 1x1
Iranian Actress Mandana Karimi Cried: US और इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागकर बड़ा हमला किया है. इस हमले ने ईरान को तबाह कर दिया है और ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई. इस बीच, तेहरान में जन्मी और भारत में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फूट-फूट कर रो पड़ीं और अपना दुख ज़ाहिर किया. लेकिन उनकी फीलिंग्स सिर्फ़ दुख के बारे में नहीं हैं, बल्कि एक लंबे समय से चले आ रहे नुकसान और बदलाव की उम्मीद के बारे में हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

कौन हैं मंदाना करीमी?

मंदाना करीमी ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कई सालों से भारत में रह रही हैं. अब ईरान में हो रही बमबारी की वजह से उन्हें वहां के अपने लोगों की सुरक्षा की चिंता हो रही है. मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती और सिसकती हुई दिख रही हैं. रोते हुए वह अपनी भाषा में बात करती भी दिख रही हैं. मंदाना के चेहरे पर दर्द और तकलीफ साफ दिख रही है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि इतना दर्द, इतनी उम्मीद. शायद नौरोज (ईरानी नया साल) आखिरकार अलग होगा. ईरान के लिए प्रार्थना करें.

ईरान पर हुए हमले पर मंदाना ने क्या कहा?

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की US और इज़राइली हमले में मौत की खबर भी सामने आई है, जिसके बाद ईरान से कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं. अपनी एक स्टोरी में मंदाना करीमी ने ईरानियों की खुशी का कारण बताया.

मंदाना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कभी-कभी लोग जंग की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए खुश होते हैं क्योंकि एक घुटन भरी स्थिति खत्म हो गई है. क्योंकि जब आप सालों तक दबाव में रहते हैं, तो आपके सपने छोटे और छोटे होते जाते हैं. आप हर सुबह चिंता के साथ उठते हैं. बहुत से लोग जंग को आज़ादी के तौर पर देखते हैं, इसलिए नहीं कि उन्हें तबाही पसंद है, बल्कि इसलिए कि उन्हें लगता है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है.

मंदाना करीमी का फिल्मी सफर

मंदाना करीमी की बात करें तो वह तेहरान, ईरान से हैं. हालांकि, वह पिछले कई सालों से भारत में रह रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. वह भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. मंदाना सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नज़र आई थीं. 2022 में, वह एकता कपूर के शो लॉक अप में नजर आईं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > इतना दर्द, खोने को कुछ नहीं… ईरान में हुए हमले पर बिलख-बिलखकर रोईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी, वीडियो वायरल

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-01 17:26:23

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS