<
Categories: मनोरंजन

‘सावधान इंडिया’ फेम एक्टर ने तोडा दम, लंबे समय से लड़ रहे थे कोलन कैंसर से जंग, आखिरी पोस्ट देख निकल आएंगे आंसू

Vaibhav Kumar Raghave Death: टीवी इंडस्ट्री के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर विभु राघव को चौथे स्टेज का कोलन कैंसर था जिससे लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

India News (इंडिया न्यूज), Vaibhav Kumar Raghave Death: टीवी इंडस्ट्री के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर विभु राघव को चौथे स्टेज का कोलन कैंसर था जिससे लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर टीवी शो ‘निशा एंड हर कजिन्स’ से फेमस हुए थे। उनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। विभु ने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनकी दोस्त और एक्ट्रेस कावेरी प्रियम और एक्टर करण वीर मेहरा ने उनके निधन की पुष्टि की। विभु ‘निशा एंड हर कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ और अन्य जैसे टीवी इंडस्ट्री के शो में नजर आ चुके थे। साल 2022 में उन्हें कोलन कैंसर होने का पता चला था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी भी दी थी।

नानावटी अस्पताल में चल रहा था इलाज

वैभव कुमार सिंह राघव अक्सर अपने फॉलोअर्स को अपनी हेल्थ अपडेट देते रहते थे। वे पॉजिटिव रहने की कोशिश करते नजर आते थे। वे फैन्स और फॉलोअर्स के बीच पॉजिटिविटी भी फैलाते थे। वैभव का मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस सिंपल कौल, अदिति मलिक और कई दूसरे कलाकारों ने उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी। वैभव कुमार सिंह राघव की मौत की खबर के बाद सिंपल कौल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी, “मेरे प्यारे दोस्त विभु तुम बहुत याद आओगे। तुम्हें प्यार, रोशनी और खुशी मिले।” विभु की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 अप्रैल को थी। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “एक दिन एक बार।” यह सबसे कठिन दिनों में भी उनकी ताकत और संकल्प को दर्शाता है। उन्हें अंत तक अपने प्रशंसकों से प्यार और समर्थन मिलता रहा।

2026 तक इन 3 राशियों पर ग्रह राहु बरसाएंगे अपार कृपा, बनेगा धन लाभ का ऐसा संयोग कि संपत्ति-कार खरीदना होगा शुभ! जानें कब शुरू हो रहा शुभ समय?

सिंपल कौल ने दी अपडेट

सिंपल कौल ने 27 मई को एक भावनात्मक अपील की थी, “नमस्ते दोस्तों! हमारे दोस्त विभु के बारे में एक छोटी सी अपडेट। वह हमारे दोस्त, सह-अभिनेता और हमारे रेस्टोरेंट में सहकर्मी रहे हैं। वह हमारे लिए परिवार से बढ़कर रहे हैं। वह पिछले दो हफ्तों से नानावटी अस्पताल में स्टेज चार के कैंसर से लड़ रहे हैं। यह हम सभी के लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है।” सिंपल कौल ने आर्थिक मदद की अपील की थी सिंपल कौल ने आगे लिखा, “वह बहादुरी से लड़ रहा है। हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और हमें तुरंत पैसे की जरूरत है। कृपया उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें और अस्पताल में उसके इलाज के लिए हर संभव प्रयास करें। आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं ने पहले भी हमारी मदद की है। आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”

डोनाल्ड ट्रंप का दोस्त बनेगा पोलैंड का नया राष्ट्रपति, चुनाव में नवरोकी की बड़ी जीत, ज़ेलेंस्की ने अपने पड़ोसी को कही ये बात

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST