एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साउथ की एक फिल्म मूंदरू मुदिचू में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था. फिल्म की स्टारकास्टिंग काफी अनोखी थी. श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में अपनी उम्र से लगभग दोगुनी उम्र के एक्टर की मां का किरदार किया था.
Sridevi played Rajnikants mother Role in Moondru Mudichu
Moondru Mudichu Starcast: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक श्रीदेवी, जिन्हें लोग उनकी मृत्यु के बाद आज भी पसंद करते हैं. उनके किरदार, उनकी एक्टिंग और उनकी परफॉर्मेंस के साथ ही उनकी खूबसूरती के आज बी चर्चे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने 13 साल की उम्र में सुपरस्टार रजनीकांत की मां काकिरदार निभाया था. इसी फिल्म से उनके करियर को तगड़ा बूस्ट दिया था. 1976 की तमिल फिल्म मूंदरू मुदिचू में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था.
फिल्म में उन्होंने एक प्रतिशोधी महिला का किरदार निभाया और अपने अपमान का बदला लेने के लिए रजनीकांत से शादी की. इस फिल्म में बोल्ड और मैच्योर रोल ने उनके करियर को एक नई दिशा दी. इस फिल्म में कमल हासन ने भी किरदार निभाया था. ये फिल्म साउथ इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई. फिल्म में अनोखी कास्टिंग देखने को मिली थी, जिसने उस दौरान लोगों को काफी हैरानी में डाल दिया था.
फिल्म की कास्टिंग काफी अनोखी थी, जिसे देख लोग काफी हैरान थे. इसकी एक वजह ये थी कि रजनीकांत जो उस दौरान खुद साल के थे. उनकी सौतेली मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस केवल साल की थी यानी 12 साल छोटी. फिल्म में एक्ट्रेस ने चिलम्मा का किरदार निभाया था. उन्होंने अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए रजनीकांत के पिता से शादी की थी.
ये फिल्म एक रिवेंज ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में श्रीदेवी के किरदार चिलम्मा ने रजनीकांत से बदला लिया. इस फिल्म ने रजनीकांत और श्रीदेवी दोनों के करियर को ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया. फिल्म के निर्देशक के. बालचंदर थे.
इस फिल्म ने साबित किया कि श्रीदेवी केवल एक चाइल्ड आर्टिस्ट नहीं हैं बल्कि एक मंझी हुई अभिनेत्री बनने की क्षमता भी रखती हैं. वहीं फिल्म रजनीकांत के लिए भी एक बड़ा ब्रेक साबित हुई. इसी फिल्म से उन्हें साउथ इंडस्ट्री में एक प्रमुख अभिनेता की पहचान दिलाई.
बता दें कि इस फिल्म में काम करने के लिए श्रीदेवी को रजनीकांत से ज्यादा फीस मिली थी. फिल्म के लिए रजनीकांत को 2000 रुपए और श्रीदेवी को 5000 रुपए मिले थे. वहीं एक्टर कमल हासन को इस फिल्म में काम करने के लिए 30000 रुपए मिले थे.
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…
Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…