Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई ने अपनी दादी की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया था. जनाई ने बताया कि आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद 12 अप्रैल को आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली.
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या रिश्ता है?
Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंग आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया है, जिसके चलते एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर फैल गई है. शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी दादी आशा भोसले को बहुत ज्यादा कमजोरी और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी दादी का इलाज चल रहा है. उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. साथ ही जनाई भोसले ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. इसके बाद रविवार (12 अप्रैल) को आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं.
जनाई भोसले सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद की बेटी हैं. वह भी अपनी दादी की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. जनाई भोसले (Zanai Bhosle) बॉलीवुड की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ से डेब्यू करने को तैयार हैं. हाल ही में जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर कहंदी है गाने को फैंस के साथ शेयर किया था, जो फैंस को खूब पसंद आया. बता दें कि जनाई भोसले के इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
जनाई भोसले का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ भी जुड़ चुका है. अपने 23वें बर्थडे पर जनाई भोसले खूब चर्चा में रही थी. दरअसल, जनाई भोसले ने अपने जन्मदिन पर पार्टी रखी थी, जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी शामिल हुए थे. इसके बाद से उन दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि बाद में मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया.
मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के बीच भाई-बहन का रिश्ता है. वह एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं. जनाई ने इंस्टाग्राम पर मोहम्मद सिराज के साथ एक फोटो शेयर किया था, जिस पर उन्होंने लिखा था, ‘मेरे प्यारे भाई’. इस स्टोरी को मोहम्मद सिराज ने शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं. बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसे चांद सितारों में. मेरी बहना है एक हजारों में.’ मोहम्मद सिराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
जनाई भोसले आईपीएल में गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करती हैं. पिछले साल उन्होंने गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंची थी. बता दें कि मोहम्मद सिराज भी IPL 2025 से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं.
Asha Bhosle Death Reason: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन…
Asha Bhosle: आज 12 अप्रैल को, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु…
Parshuram Jayanti 2026:परशुराम जयंती के लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है,लेकिन परशुराम जयंती 2026…
Asha Bhosle:! अमित शाह खुद आशा भोसले के 90वे जन्म दिन पर उनसे मिलकत की…
Asha Bhosle Love Story: मशहूर गायिका आशा भोसले और संगीतकार आर डी बर्मन की लव…
Asha Bhosle Death Reason: मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो…