<
Categories: मनोरंजन

राजपाल यादव क्यों नहीं रखते हैं बॉडीगार्ड? कॉमेडी किंग ने खुद ही बताई वजह, अपनी पत्नी को मानते हैं गुरु

Comedian Rajpal Yadav: राजपाल यादव अपने साथ बॉडीगार्ड लेकर क्यों नहीं चलते हैं? इसपर वे कहते हैं कि लोग पहचान बनाने के बाद अक्सर दुनिया की परवाह नहीं करते हैं. शुरुआती दौर में मैंने भी एक बार ऐसा ही किया, लेकिन फिर मेरी पत्नी ने मुझे शुरुआती दिनों की याद दिला थी.  पढ़िए पूरी सच्चाई-

Comedian Rajpal Yadav: बॉलीवुड के सुपर कॉमेडियन राजपाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. आज उनका नाम बड़े अदब के साथ लिया जाता है. इसके पीछे कई बड़ी वजह हैं. एक वजह तो यही है कि वे दुनियाभर के किसी भी इंसान को पराया नहीं समझते हैं. दूसरा, लोगों से मिलने में परेशानी न हो, इसलिए कोई बॉडीगार्ड भी नहीं रखते हैं. वे कहते हैं कि, आर्थिक तंगी के दौरान पूरी दुनिया उनके साथ थी. ऐसे संकट में उन्हें पता था उनकी मदद करने वालों की कोई कमी नहीं रहेगी. आज भले ही हमारे पास सबकुछ हो तो हम लोगों को कैसे भूल सकते हैं. इसी क्रम में एक टीवी चैनल के मंच पर राजपाल यादव से पूछा गया कि, आप कभी कोई बॉडीगार्ड लेकर क्यों नहीं चलते? इस पर उनका जवाब सुनकर आप भी उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे-

राजपाल यादव कहते हैं कि लोग पहचान बनाने के बाद अक्सर दुनिया की परवाह नहीं करते हैं. शुरुआती दौर में मैंने भी एक बार ऐसा ही किया, लेकिन फिर मेरी पत्नी ने मुझे शुरुआती दिनों की याद दिला थी. 

राजपाल यादव ने सुनाई 2005 की कहानी?

बॉडीगार्ड न रखने की वजह पर राजपाल यादव कहते हैं कि, नए-नए एक्टर बने थे. फेमस बहुत हो गए थे. हालांकि, नाम ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. 2005 बात है हम सभी लोग मकाऊ (Macau) घूमने गए थे. साथ में मेरे मैनेजर उनकी पत्नी और मेरी पत्नी समेत 10-12 लोग थे. उस समय मेरी शादी नई-नई हुई थी. हम सभी लोग जब हॉन्ग कॉन्ग एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां एक फैमली मिली. उस समय हम लोग थोड़ी सफलता में चूर थे, कि अब लोग पहचानने लगे हैं. उस फैमली ने मेरे साथ सेल्फी लेनी और बात करनी चाही तो मैं उनपर भड़क गया. हालांकि, मुझे ऐसा करने का कोई अंदाजा नहीं था. 

मुंबई आते-आते बदल गया पत्नी का बरताव?

जब हम लोग हॉन्ग कॉन्ग से मुंबई आ गए. जिस तरह सारा ग्रुप ठहाके लगाते-लगाते गया था. वह मुंबई आते-आते सुस्त पड़ चुका था. सभी लोग बिना किसी देरी के अपने-अपने घर चले गए. मैं और मेरी पत्नी भी घर आ गए. हालांकि, इस दौरान मैंने अपनी पत्नी का जो बदलाव देखा वो पहले कभी नहीं देखा था.

बॉडीगार्ड न चलने पर क्या बोले राजपाल यादव?

जब मैंने अपनी पत्नी से उनके बदले बरताव के बारे में पूछा तो उन्होंने बड़ी सादगी के साथ एक बात कही. उम्र में मुझसे छोटी मेरी पत्नी ने मेरी आंखें खोल दीं. बोलीं- ये बताओ आपने क्या सपना देखा था? या मैंने शादी किससे की? मैंने कहा- आपने शादी एक अभिनेता से की और मेरा सपना था कि अभिनय करना. इस पर वो बोलीं- अभिनय करना न! दुनिया आपको पहचानें न! अब दुनिया आपको पहचानने लगी तो आपको क्या प्रॉब्लम होने लगी. 

उम्र में छोटी पत्नी को मान लिया गुरु

वही, वह समय था जब उम्र में छोटी अपनी पत्नी को मैंने टीचर मान लिया. मैं तुरंत कान पकड़े और कहा आज से ये गलती कभी नहीं होगी. उस समय शायद 7 सौ करोड़ थे और आज 8 सौ करोड़ लोग हो गए हैं. कुल मिलाकर मैं 1 हजार करोड़ लोगों को मानकर चल रहा हूं. मुझे लगता है कि जो 8 सौ करोड़ पासपोर्ट वाले लोगों के साथ भी सेल्फी खिंच जाए. और जो नहीं जानते उनके साथ भी सेल्फी खिंच जाए. 

सेल्फी के लिए खेत तक भी चला जाऊंगा

तब से सेल्फी खिंचवाने के लिए कोई गन्ने के खेत में भी बुलाए तो राजपाल यादव गाड़ी से उतरकर जरूर जाएगा. ये नहीं मुझे पता नहीं क्यों अच्छा लगता है. सेल्फी लेने वालों को लगता होगा कि आज मैंने राजपाल यादव के साथ सेल्फी खिंचवाई. लेकिन, मुझे लगता है कि आज मुझे 8 सौ करोड़ में 1 कर्जा निपट गया.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST