होम / Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7th April 2022 Written Update मंजरी के एक्सीडेंट का सच जानेगी अक्षरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7th April 2022 Written Update मंजरी के एक्सीडेंट का सच जानेगी अक्षरा

Prachi • LAST UPDATED : April 7, 2022, 3:02 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7th April 2022 Written Update: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शो के ट्विस्ट एंड टर्न्स भी खूब पसंद किये जा रहे हैं। बीते दिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया गया था कि अक्षरा और अभिमन्यु वेडिंग फोटोशूट करवाते हैं। लेकिन तभी वहां बच्चा आ जाता है जो बताता है कि उसने आरोही को मंदिर के पास हुए एक्सीडेंट वाली जगह पर देखा था। उसकी बातें सुनते ही अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अक्षरा को मंजरी के एक्सीडेंट को लेकर आरोही पर शक होता है, लेकिन वह किसी भी चीज के लिए कंफर्म नहीं होती। ऐसे में वह ठान लेती है कि वह मंजरी के एक्सीडेंट का सच पता लगाकर रहेगी, साथ ही आरोही से भी सच कबूलवाएगी। वहीं शादी के लिए अक्षरा का एक लहंगा ससुराल की ओर से जाता है, जिसे चुनने के लिए अभिमन्यु को कहा जाता है।

अक्षरा ने आरोही को जड़ा थप्पड़

हालांकि वह लहंगा सेलेक्ट करते-करते अक्षरा के ख्यालों में खो जाता है। इतना ही नहीं, वह सपनों में अक्षरा के साथ डांस करना भी शुरू कर देता है। अक्षरा, आरोही को अपने साथ अकेले में लेकर जाती है और उससे पूछती है कि क्या उनके और मंजरी के एक्सीडेंट में कोई कनेक्शन है। अक्षरा के दबाव पर डालने से आरोही सच कबूल कर लेती है। सच सुनते ही अक्षरा टूट जाती है, वहीं आरोही उसे शांत रहने के लिए बोलती है।

आरोही, अक्षरा से कहती है कि यह केवल एक्सीडेंट था, कोई मरा तो नहीं था। यह बात सुनते ही अक्षरा भड़क जाती है और उसे थप्पड़ जड़ देती है। अक्षरा जहां एक तरफ आरोही से सच पता करने के बाद सीधा अभिमन्यु के पास जाती है। वहीं अभिमन्यु के हाथ एक्सीडेंट की फुटेज लग जाती है। वह जैसे ही उस वीडियो को देखता है, उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं। वह तुरंत अक्षरा को हॉस्पिटल बुलाता है। लेकिन अक्षरा के साथ-साथ वहां बिरला और गोयनका फैमिली भी मौजूद रहती है।

Read More: Pushpa Star Allu Arjun Violate Traffic Rules ट्रैफिक पुलिस के सामने ‘झुक गया पुष्पा राज’, हैदराबाद में कटा चालान!

Read More : NTR Talks About His Character Bheem from RRR जूनियर एनटीआर के लिए भीम बनना आसान नहीं था, एक सीन के लिए 65 रातें जागे थे!

Read More: RRR Box Office Collection फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंची, टीम ने मुंबई में की पार्टी

Read More: Oh My Ghost First Look हाथ में कटार पकड़े सनी लियोन का डेंजरस लुक आया सामने

Read More: Amazon Prime Video Movie Ending Things मार्वल के इस सुपरहीरो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT