संबंधित खबरें
क्या आपकी भी 3 से 5 के बीच हर रात खुलती है आंख? इसी समय टूटती है अगर आपकी भी नींद तो समझ ले ये 3 संकेत दे रहे है भगवान?
शाम के समय ठीक इतने बजे जलाएं संध्या दीपक, जितनी बढ़ेगी रौशनी उतना बरसेगा पैसा, जानें सही तरीका और…?
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
एक मां ही कैसे बन गई अपने बेटे की मौत का कारण…क्यों महाभारत में अपनी मां की वजह से भीष्म को गवानी पड़ी थी जान?
चारो ओर आग का माहौल, इस दिन से लगने जा रहा है अग्नि पंचक…इन लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा ये नक्षत्र
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
Chhath Puja 2022 Festival Worship Method.
Chhath Puja 2022 Festival Worship Method: भारत के हर राज्य में कईं त्योहार मनाए जाते हैं और हर एक पर्व का अपना महत्व है। ऐसा ही एक त्योहार छठ मनाया जाता है। छठ को लेकर आम धारणा है कि ये पर्व बिहार में रहने वाले लोगों का है। हालांकि, ऐसा नहीं है, ये त्योहार बिहार के अलावा झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में भी मनाया जाता है। हालांकि, जो लोग बिहार से नहीं है, वो लोग भी इस त्योहार को मना सकते हैं। ये पर्व बेहद ही सादगी के साथ मनाया जाता है। कोई भी शख्स अगर छठ पर भगवान सूर्य और छठी मैया की अराधना करता है तो उसे विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।
आपको बता दें कि इस त्योहार पर छठी मैया की पूजा की जाती है, जिन्हें भगवान सूर्य की बहन माना जाता है। वैसे तो ये त्योहार षष्ठी को मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत चतुर्थी को नहाए-खाय से होती है। इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है और षष्ठी की शाम और सप्तमी की सुबह को सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, जिसके साथ ही इस चार दिवासीय पर्व की समाप्ति हो जाती है।
छठ पर भगवान सूर्य देव की उपासना की जाती है, जिससे सेहत अच्छी रहती है और घर में सुख-समृद्धि बने रहती है। ये व्रत खास तौर पर संतान प्राप्ति या फिर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। इसके साथ ये भी मान्यता है कि महापर्व पर व्रत करने से छठी मइया संतान प्रदान करती हैं।
वहीं छठ में मूर्ति पूजा नहीं की जाती और न ही किसी पंडित या कर्मकांड की जरूरत होती है। ये त्योहार भक्त और छठी मइया को आस्था के जरिए सीधे जोड़ने वाला त्योहार है। इस पर्व को कोई भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ मना सकता है।
ये भी पढ़े: छठ पूजा में इस वजह से बनता है ‘ठेकुआ’, बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स (indianews.in)
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.