Hindi News / Dharam / Learn Interesting Things Related To Christmas Festival

Christmas: लाल नहीं बल्कि नीला, सफेद और हरे रंग के होते थे Santa Claus के कपड़े, जानें इस फेस्टिवल से जुड़ी दिलचस्प बातें

Interesting Facts on Christmas Festival 2022: पूरी दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाती है। सैंटा क्‍लॉज, क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल के गीत आदि इस फेस्टिवल को काफी अनूठा बनाते हैं। बता दें कि इस दिन चर्च में प्रार्थनाएं की जाती हैं और इसाई धर्म के समुदाई प्रभू ईसा मसीह के जन्‍म […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Interesting Facts on Christmas Festival 2022: पूरी दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाती है। सैंटा क्‍लॉज, क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल के गीत आदि इस फेस्टिवल को काफी अनूठा बनाते हैं। बता दें कि इस दिन चर्च में प्रार्थनाएं की जाती हैं और इसाई धर्म के समुदाई प्रभू ईसा मसीह के जन्‍म का जश्‍न मनाते हैं। ये त्‍योहार आज हर धर्म के लोग काफी बढ़-चढ़ कर सेलिब्रेट करते हैं और खास तौर पर बच्‍चे इस दिन को काफी एन्‍जॉय भी करते हैं। तो यहां जानिए इस त्‍योहार से जुड़े कुछ मजेदार तथ्‍यों के बारे में जानकारी।

1. क्रिसमस के दिन को एक्स-मस (X-Mas) डे भी कहा जाता है। दरअसल ‘X’ शब्‍द ग्रीक से लिया गया है जिसका मतलब क्राइस्ट होता है। इसलिए क्रिसमस शब्‍द को एक्स-मस भी कहा जाता है।

Christmas: लाल नहीं बल्कि नीला, सफेद और हरे रंग के होते थे Santa Claus के कपड़े, जानें इस फेस्टिवल से जुड़ी दिलचस्प बातें

Interesting Facts on Christmas Festival 2022.

2. क्रिसमस का दिन जीजस क्राइस्ट के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जबकि बाइबिल में 25 दिसंबर का ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। ज्यादातर इतिहासकारों का मानना है कि उनका जन्म वसंत के महीने में हुआ था।

3. क्रिसमस के दिन लोग अपनों को गिफ्ट देते हैं। दरअसल, इस दिन गिफ्ट देने का चलन हॉलैंड के सैंट निकोलस फीस्ट डे से शुरू हुआ था, जो 6 दिसंबर को मनाया जाता था। इस दिन बच्‍चे रात के वक्‍त अपना जूता बाहर रखकर सोते थे और इन जूतों में सुबह सुबह सैंट निकोलस छोटे-छोटे गिफ्ट छोड़कर जाते थे।

4. क्रिसमस के अवसर पर लोग मोजे लटकाते हैं। इस प्रथा के पीछे भी एक मजेदार कहानी है। यह कहानी एक गरीब इंसान की है जिसकी तीन बेटियां थीं। उसके पास उनकी शादी के लिए पैसे नहीं थे। एक रात सैंट निकोलस ने उस इंसान की मदद के लिए सर्द रात में चिमनी में सोने से भरी एक थैली डाली, जिसकी मदद से वो बड़ी बेटी की शादी कर सके। लेकिन ये चिमनी के पास रखे एक मोजे में जा गिरी। तब से लोग इस दिन मोजा सजाते हैं।

5. साथ ही कहते हैं कि साल 1930 से पहले सैंटा क्लॉज के कपड़े लाल नहीं, बल्कि नीला, सफेद और हरे रंग का होता था। लेकिन 1930 में कोका कोला के ऐड के बाद सेंटा का लाल ड्रेस फेमस हो गया। तब से अब तक लाल रंग के सैंटा को ही दुनियाभर में क्रिसमस के अवसर पर लोग याद रखते हैं।

6. क्रिसमस ट्री के बिना क्रिसमस अधूरा माना जाता है। इस दिन लोग घर घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। कहा जाता है कि ये हरे भरे क्रिसमस ट्री जीवन में खुशहाली का प्रतीक हैं। माना जाता है कि क्रिसमस ट्री की तरह ही आपका जीवन भी जगमगाता रहे, जिसे इस ट्री को लोग दिसंबर में सजाना शुरू करते हैं और नए साल तक घर में सजाकर रखते है।

Tags:

Christmas 2022Christmas 2022 CelebrationChristmas festivallatest news in hindiक्रिसमस 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT