Live
Search
Home > Education > 150 रुपये की राइड की जगह चार्ज किए 15000, QR से पेमेंट करते समय जरूर बरतनी चाहिए ये सावधानियां

150 रुपये की राइड की जगह चार्ज किए 15000, QR से पेमेंट करते समय जरूर बरतनी चाहिए ये सावधानियां

कई बार लोग गलत कोड दिखाकर ऑटो डेबिट पेमेंट करके आपसे बड़ी ट्रांजेक्शन करा सकते हैं. जिसके बाद आपके बैंक अकाउंट से पेमेंट कट जाती है. चलिए आपको QR कोड से होने वाले स्कैम और उससे बचने के तरीके के बारे में समझाते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 9, 2026 16:25:36 IST

Mobile Ads 1x1

QR Code Scam: आजकल डिजिटल टेक्नोलॉजी के जमाने में कैश न रखकर QR कोड से पेमेंट करने का ट्रेंड काफी चल रहा है. लेकिन, QR कोड को ठीक तरीके से स्कैन नहीं करने से आप हजारों रुपय के नुकसान का सामना कर सकते हैं. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां ऑटो ड्राइवर ने QR कोड के जरिए 15000 रुपये का फ्रॉड कर लिया है. इसलिए पेमेंट करते समय हमेशा नाम और नंबर को ठीक से जांच लेना चाहिए.

कई बार लोग गलत कोड दिखाकर ऑटो डेबिट पेमेंट करके आपसे बड़ी ट्रांजेक्शन करा सकते हैं. जिसके बाद आपके बैंक अकाउंट से पेमेंट कट जाती है. चलिए आपको QR कोड से होने वाले स्कैम और उससे बचने के तरीके के बारे में समझाते हैं. 

150 की जगह 15000 रुपये की कराई पेमेंट 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक ऑटो चालक ने कस्टमर से 150 रुपये की पेमेंट की जगह पर एक गलत QR कोड देकर 15000 रुपये की पेमेंट करके स्कैम कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्राहक ऑटो चालक को 150 रुपये की पेमेंट करने जाता है, लेकिन उसके बैंक अकाउंट से 15000 रुपये की पेमेंट कट जाती है. यह वीडियो संकेत प्रकाश खंडागले (@spiktec_) इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रही है. इसलिए पेमेंट करते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए. 

ऑनलाइन स्कैम का शिकार होने से कैसे बचें? 

अगर आप QR कोड के जरिए कोई ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो ऐसे में सावधान रहना बेहद जरूरी होता है. 
ऐसे में आपको कागज पर छपे नकली QR कोड पर पेमेंट करने से बचना चाहिए. 
पेमेंट करते समय अपना पूरा समय लें किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें. 
अगर पेमेंट करते समय Approve लिखा हुआ आए तो ऐसे में अपना यूपीआई पिन डालने से बचना चाहिए. 

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आप QR कोड को स्कैन करके पेमेंट कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 
पेमेंट करते समय आपको अपने यूपीआई पिन को ध्यान से चेक करना चाहिए. वहीं, ध्यान रखें कि पैसे रिसीव करते समय आपको कोई पिन नहीं डालना है. 
अगर आप किसी को पैसे भेज रहे हैं तो ऐसे में उस व्यक्ति का नाम जरूर चेक करें. 
किसी भी दुकान या अन्य जगह पर लगे QR कोड को स्कैन करने से बचें.

MORE NEWS

Home > Education > 150 रुपये की राइड की जगह चार्ज किए 15000, QR से पेमेंट करते समय जरूर बरतनी चाहिए ये सावधानियां

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 9, 2026 16:25:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS