<

Actress Become IAS Officer: फिल्मी ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह IAS बनी थी यह एक्ट्रेस, आज भी कर रही देश सेवा

Actress Become IAS Officer: फिल्मों की दुनिया का चमकता एक ऐसा सितारा जिसने ग्लैमर से अपना नाता तोड़कर संघर्ष और देश सेवा का रास्ता चुना. तैयारी की और आईएएस बन गईं. जानें एक्ट्रेस के बारे में.

Actress Become IAS Officer: कहते हैं कि किस्मत जब मेहरबान होती है तो आपके दोनों हाथ में लड्डू होते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक अभिनेत्री के साथ ज्यादातर बच्चों का बचपन अक्सर खिलौने और मासूमियत भरी शरारत के बीच व्यतीत होता है. हालांकि, कुछ बच्चों को जन्म के बाद जिम्मेदारियों से भरा जीवन होता है. यहां पर जिस एक्ट्रेस की बात की जा रही है वह हैं एचएस कीर्तिना. कीर्तिना का बचपन कैमरे की फ्लैश लाइट, सेट की हलचल और तालियों की गूंज के बीच गुजरा. वे कन्नड़ फिल्म में एक उभरती बाल कलाकार रहीं और अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज भी किया. लेकिन उनके मुकद्दर में कुछ और ही करने को था. उन्होंने ग्लैमर से भरी चमक-दमक वाली जिंदगी को जल्दी ही बाय-बाय कहा और सेवा से जुड़ा रास्ता चुना.

जब KAS अधिकारी बनीं

कर्नाटक की जानी-पहचानी मासूम बच्ची ने अपने दिल में देश सेवा का सपना पाल रखा था. कीर्तिना ने अपने मन की आवाज को सुना और पिता की इच्छा के अनुरूप एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने सक्सेस से भरी अपनी एक्टिंग वाली लाइफ को गुडबाय कहकर पढ़ाई की तरफ रुख किया और प्रशासनिक सेवा की तरफ कदम बढ़ाया. एक तरफ जो लोग शोहरत को थामें रखना चाहते हैं, वहीं कीर्तिना ने सादा जीवन जीने के साथ सेवा और संघर्ष का मार्ग चुना. उन्होंने कड़ी मेहनत की और कर्नाटक प्रशासनिक सेवा की तैयारी करते हुए साल 2011 में परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने लगभग दो सालों तक KAS अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जिसने उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को काफी करीब से समझने का मौका दिया.

Train Late Running 1

फिर तय किया IAS का सफर

कीर्तिना यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने UPSC की तैयारी करना स्टार्ट कर दी. वे साल 2013 से तैयारियों में जुट गईं. सफर आसान नहीं था और पांच बार उन्हें असफलता मिली. अपनी इच्छा शक्ति को बटोरते हुए उन्होंने छटवीं बार में यूपीएससी परीक्षा पास की. उनका धैर्य और ताकत उनकी बड़ी ताकत रही. कीर्तिना ने 167वीं रैक प्राप्त करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी सेवाएं दीं. आईएएस बनने के बाद कीर्तिना को मांड्या जिले में सहायक आयुक्त के रूप में काम करने का मौका मिला. उन्होंने संवेदनशीलता और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया. कीर्तिना ने यह प्रूफ कर दिया कि अगर कोई सच्चे मन से किसी काम को करे तो सफलता अवश्य मिलती है. बता दें कि फिलहाल, एचएस कीर्तना जिला पंचायत, चिक्कमगलुरु के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं. उनकी कहानी लोगों को और एस्पिरेंट को काफी मोटिवेट करती है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Optical Illusion Challenge: किसी को दिख रहा नीला, किसी को हरा! जानिए आपकी नजर क्या कहती है

Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है,…

Last Updated: March 24, 2026 20:44:34 IST

Bold Scenes: नहीं थी कोई हिचक! जब इन अभिनेत्रियों ने परदे पर तोड़ीं थीं सारी सीमाएं, बोल्ड सीन्स ने मचाया था हंगामा

Hollywood Actresses Bold Scenes: सिनेमा की वो बेबाक अभिनेत्रियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड…

Last Updated: March 24, 2026 20:00:44 IST

अप्रैल की इस तारीख को बन रहा राजयोग! शुक्र और चंद्रमा की युति से होगा निर्माण, चमकेंगी ये 3 राशियां

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: अगले माह यानी अप्रैल में एक बहुत ही शक्तिशाली योग बनने…

Last Updated: March 24, 2026 19:55:07 IST

IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी बैठक, सभी कप्तान होंगें शामिल, 25 मार्च की मीटिंग में क्या क्या होगा?

BCCI Schedule Meeting Ahead of IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुधवार, 25 मार्च…

Last Updated: March 24, 2026 19:32:30 IST

RBSE 10वीं रीचेकिंग फॉर्म 2026: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? क्या है फीस, अंतिम तिथि और स्क्रूटनी प्रक्रिया

RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है,…

Last Updated: March 24, 2026 19:24:53 IST

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…

Last Updated: March 24, 2026 19:05:38 IST