<

टीम इंडिया की तैयारी पर लगा ‘चंद्र ग्रहण’! सेमीफाइनल से पहले प्रैक्टिस सेशन में हुई देरी, ये रही असली वजह

Team India Practice Session: भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है. इस दौरान मंगलवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में खलल पड़ गया. जानें वजह...

Team India Practice Session: भारतीय टीम सेमीफाइनल का मुकाबला खेलने के लिए मुंबई पहुंच चुकी है. 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर के अंडर में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच मंगलवार (3 मार्च) को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को लेकर खूब चर्चा हुई. दरअसल, मंगलवार को चंद्र ग्रहण की वजह से टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की टाइमिंग में बदलाव किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम मंगलवार को शाम 6 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करने वाली थी, लेकिन चंद्र ग्रहण को ध्यान में रखते हुए इसे 1 घंटा आगे बढ़ा दिया गया. बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण के दौरान भारतीय टीम अशुभ समय में ट्रेनिंग शुरू नहीं करना चाहती थी. दरअसल, चंद्र ग्रहण के समय कोई भी शुभ काम करने से बचा जाता है. भारतीय टीम भी इसी परंपरा का पालन कर रही थी. इसके चलते प्रैक्टिस सेशन की टाइमिंग में बदलाव किया गया.

प्रैक्टिस सेशन में हुई कितनी देरी?

5 मार्च (गुरुवार) को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल का अहम मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मंगलवार को भारतीय टीम इस मैदान पर शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस करने वाली थी. हालांकि इसी दिन दोपहर 3:20 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हो गया, जो शाम 6:47 बजे तक चला. भारतीय टीम को पता चला कि चंद्र ग्रहण के दौरान प्रैक्टिस सेशन शुरू होने वाला है, तो इस पर चर्चा की गई. इसके बाद फैसला लिया गया कि प्रैक्टिस सेशन के टाइम को 1 घंटा आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि चंद्र ग्रहण के समय कोई भी शुभ काम शुरू नहीं करना चाहिए. अगले मुकाबले के लिए भारतीय टीम सकारात्मक शुरुआत करना चाहती थी, जिसके चलते यह फैसला लिया गया.

5 मार्च को होगा भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले साल 2022 और 2024 में भी भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था. दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि गुरुवार (5 मार्च) को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

PM Narendra Modi 76th birthday: पॉलिटिकल साइंस में किया मास्टर्स, फिर बने BJP के शीर्ष नेता, जानें कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं पीएम मोदी

17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस आर्टिकल…

Last Updated: September 16, 2026 18:46:56 IST

PM Modi Birthday: 76 साल के हुए PM नरेंद्र मोदी, जानिए उनके 76 बड़े काम और वो फैसले जिनकी देशभर में रही चर्चा

PM Modi 76th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 साल के हो गए हैं.…

Last Updated: September 16, 2026 18:46:30 IST

‘एक्शन सीन शूट करने में…’ बिग बॉस के सेट पर आम्रपाली ने खोला राज, मनोज तिवारी-रवि किशन को लगे 6 घंटे

Bigg Boss 20: हाल ही में आम्रपाली ने बिग बॉस के घर में एक मजेदार…

Last Updated: September 16, 2026 18:32:33 IST

‘उन्होंने ऐसा नहीं…’ पति को छोड़ने की गुहार लगा रही थी गर्भवती पत्नी, पुलिसवाले ने पेट पर मारी लात, मौत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…

Last Updated: September 16, 2026 18:13:21 IST

Cigarette Price Hike Again: ITC ने फिर बढ़ाई सिगरेट की कीमतें, ₹20 की सिगरेट अब ₹22 में; जानें नई दरें और MRP

आईटीसी ने सिगरेट की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की है. क्लासिक कनेक्ट की…

Last Updated: September 16, 2026 17:44:51 IST