<
Categories: देश

कौन हैं नंदिता बेग, प्रियंका गांधी की होने वाली समधन, दोस्ती रिश्तेदारी में कैसे बदली

Nandita Baig: JNU कि छात्रा रह चुकी नंदिता बेग का अपनी होने वाली समधन प्रियंका गांधी के साथ पुरानी दोस्ती है. जाने नंदिता बेग के पति कौन है, उनकी शिक्षा, प्रोफेशन, सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी

Nandita Baig: देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार का एक चेहरा यानी प्रियंका गांधी की घनिष्ठ मित्र नंदिता बेग एक-दूसरे को वर्षों से जानते हैं और उनका आपसी सहयोग पेशेवर क्षेत्र तक भी फैला हुआ है. हाल ही में नंदिता बेग की बेटी अवीवा बेग की सगाई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रायहान वाड्रा से हुई है. और यही वजह है कि नंदिता बेग भी सुर्खियों में छा गई है. 

नंदिता बेग कौन हैं?

नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है. जो अपने रचनात्मक काम और समाजिक पहलों में सक्रिय भागीदारी के लिए जानी जाती है. नंदिता बेग ने डिजाइन जगत और कई सोशल ऑर्गनाइजेशन में बेहतरीन पहचान बनाई है. यह अपने काम के माध्यम से कई बड़ी हस्तियों के साथ भी जुड़ी हुई हैं.

नंदिता बेग के पति कौन हैं?

नंदिता बेग का परिवार दिल्ली में रहता है. उसने पति का नाम इमरान बैग है जो पेशे से एक व्यवसायी हैं. दोनों की बेटी का नाम अविवा बैग है, जिसकी सगाई हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रायहान वाड्रा से हुई है.

नंदिता बेग का सोशल मीडिय अकाउंट

नंदिता बेग अपने सोशल मीडिय पर एक्टिव रहती है. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट nanditakbaig यूजर नाम से मौजूद है, जो कि प्राइवेट मोड में है.
उनका लिंक्डइन प्रोफाइल नंदिता कथपालिया बेग के नाम से है, जो उनके पेशेवर काम को पूरी तरह से दर्शाता है.

नंदिता बेग की कुल संपत्ति

नंदिता बेग की कुल संपत्ति के बारे में कोई अधिकारिक या वेरिफाइड जानकारी कहीं मौजूद नहीं है. कई पेशेवकों की तरह उनकी भी वित्तीय स्थिति गोपनीय है. सार्वजनिक तौर पर इसका कोई डेटा नहीं है.

नंदिता बैग की शिक्षा

नंदिता बैग के सार्वजनिक प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की है. उसके बाद वे लॉरेंस स्कूल, सनावर में एडमिशन लिया और स्कूली शिक्षा प्राप्त की। बाद में आगे चलकर उन्होंने दिल्ली के JNU में उच्च शिक्षा प्राप्त की है.

नंदिता बेग का धर्म

नंदिता बेग इस्लाम धर्म का पालन करती हैं. साथ ही यह भी आपको बतादें कि उन्होंने अपने नीजी मान्यताओं को गोपनीय रखा हुआ है. अपने प्रोफेसन और सोशल वर्क को लेकर उनकी सक्रियता अपनी धार्मिक पहचान के बजाय सामुदायिक और रचनात्मक कार्यों पर केंद्रित होता है.

नंदिता बेग और प्रियंका गांधी कब से जानती हैं

नंदिता बेग की छवी का सबसे चर्चित पहलु कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी गहरी दोस्ती है. वे दोनों एक दूसरे को वर्षों से जानती है और उनका आपसी सहयोग भी पेशेवर क्षेत्र में फैला हुआ है. सूत्रों ने पता चला है कि कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीनियर डिजाइन नंदिता बेग और प्रियंका ने मिलकर किया था.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST