<

PNG vs LPG: क्या आप भी ले सकते हैं PNG और LPG साथ-साथ? दूर करें कन्फ्यूजन; जानें क्या कहते हैं सरकार के नियम

LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव की स्थति जारी है. साथ ही आपको बता दें कि LPG सिलेंडरों की बुकिंग में अचानक तेज़ी देखी गई है.

LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव की स्थति जारी है. साथ ही आपको बता दें कि LPG सिलेंडरों की बुकिंग में अचानक तेज़ी देखी गई है. इसके जवाब में, केंद्र सरकार ने इस बात को साफ कहा है कि देश में कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं है, और लोगों को घबराने या सिलेंडर बुक करने की जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि, हाल ही में LPG बुकिंग बढ़कर लगभग 7.57 मिलियन प्रतिदिन हो गई है, जबकि पहले इसका दैनिक औसत लगभग 5.57 मिलियन था. ऐसे में अब हम आपको ये बताने वाले हैं कि क्या एक ही नाम पर  PNG और LPG कनेक्शन मिल सकता है या नहीं? 

क्या एक ही नाम पर मिल सकते हैं दोनों कनेक्शन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से कुछ समय पहले, सरकार ने अपने नियमों में कई अहम बदलाव किए जो आम जनता की जिंदगी से काफी जुड़े हुए थे, जिससे अब उपभोक्ता एक ही घर में LPG और PNG दोनों कनेक्शन रख सकते हैं. बता दें कि, ऐसे उपभोक्ताओं को अपने LPG सिलेंडर बाज़ार दरों पर खरीदने होंगे. यानी वो किसी भी सब्सिडी के हकदार नहीं होंगे. पुराने नियमों में कुछ ऐसा था कि जिन घरों में PNG कनेक्शन लगवाया जाता था, उन्हें अपना मौजूदा LPG कनेक्शन वापस करना पड़ता था. सिर्फ यही नहीं बल्कि गैस वितरण कंपनियाँ उपभोक्ताओं से एक लिखित वादा लेती थीं कि वो अपना LPG कनेक्शन वापस कर देंगे. लेकिन, नियमों में बाद में किए गए बदलावों की वजह से ही अब दोनों कनेक्शन एक साथ रखना आसान हो गया है.

Diesel Price Hike Today: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट नोट करें देश के शहरों में ताजा रेट्स

जानें क्या है PNG कनेक्शन?

बता दें कि PNG का अर्थ है Piped Natural Gas. ये एक ऐसी सुविधा है जिसकी वजह से प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों के नेटवर्क के माध्यम से सीधे घरों तक पहुंच सकती है. इस सुविधा के कारण लोगों को हर रोज़ होने वाली संमस्याओं से समाधान मिल सकता है. बता दें कि इससे  बार-बार गैस सिलेंडर बदलने की दिक्क्त खत्म हो जाती है, इतना ही नहीं और इसे LPG की तुलना में काफी हद तक सुरक्षित और सस्ता  विकल्प भी माना जाता है. घरेलू कामों के लिए, इसका इस्तेमाल खाना पकाने और गैस गीज़र के ज़रिए पानी गर्म करने के लिए भी किया जाता है. 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Ganesh Festival 2026: कागज से आकार लेंगे गणपति… 22 फीट होगी ऊंचाई, 700 किलो टिश्यू पेपर का होगा इस्तेमाल

Ganesh Festival 2026: सूरत के वेसू इलाके में इस बार गणेशोत्सव का आयोजन बेहद भव्य…

Last Updated: September 10, 2026 23:15:31 IST

दिल्ली में BRICS समिट, उसी दौरान भारत-अफगानिस्तान T20… मैच टलेगा या नहीं? DDCA ने दिया जवाब

India vs Afghanistan T20: BRICS समिट के दौरान दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले T20…

Last Updated: September 10, 2026 21:36:40 IST

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो…

Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में MCD का ताला, 56 दुकानें सील… व्यापारी बोले- करोड़ों का सोना-चांदी अंदर बंद

Delhi MCD  jewellery shops: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी में MCD ने गुरुवार…

Last Updated: September 10, 2026 20:41:13 IST

GST Registration पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक आधार के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

GST Registration: इंटरनेट के जमाने में फ्रॉड के तरीके भी बढ़ गए हैं. लोग फर्जी…

Last Updated: September 10, 2026 20:24:25 IST

AAP एक्स गर्लफ्रेंड की तरह बर्ताव कर रही…राघव चड्ढा का तीखा तंज, पंजाब में ड्रग्स और संगरूर आत्महत्या पर भी घेरा

Raghav Chadha Punjab Politics: राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स और संगरूर में गुलजार सिंह…

Last Updated: September 10, 2026 20:17:44 IST