<
Categories: देश

वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों को बड़ा तोहफा, जीवनसाथी व माता-पिता ट्रेन में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Indian Army News: भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों के जीवनसाथी और माता-पिता अब ट्रेन में मुख्त सफर कर पाएंगे.

Indian Army News: भारत के बहादुर सैनिकों का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. जिसके तहत सेना, नौसेना और वायु सेना के वीरता पदक पाने वालों के लिए जीवन भर मुफ़्त ट्रेन यात्रा को मंज़ूरी दे दी है. रक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह सुविधा उनके परिवार के कुछ खास सदस्यों को भी मिलेगी, जो देश के वर्दीधारी नायकों के लिए एक बड़ी कल्याणकारी पहल है.

इस फैसले के बाद वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिक, उनके माता-पिता और पत्नी ट्रेन में अब मुफ्त सफर कर पाएंगे. आइए जानते हैं कि इस सुविधा का लाभ किसे मिलेगा?

क्या है नया नियम?

केंद्र द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार, नीचे दी गई श्रेणियां मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए पात्र हैं

  • वीरता पुरस्कार पाने वाले: सशस्त्र बलों के वे सभी जवान जिन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया है.
  • जीवनसाथी: दिवंगत पुरस्कार विजेता की विधवा या विधुर, जो दोबारा शादी करने तक इस सुविधा के पात्र होंगे.
  • माता-पिता: ऐसे मामलों में जहां पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया हो और पुरस्कार पाने वाला अविवाहित हो, तो उसके माता-पिता इस सुविधा के हकदार होंगे.

इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन लोगों ने असाधारण साहस का प्रदर्शन किया है, उनके परिवारों को सरकार की ओर से लगातार पहचान और सहयोग मिलता रहे.

भारतीय रेलवे में यात्रा के लिए पात्र श्रेणियां

इस नई सुविधा के तहत, लाभार्थियों को भारतीय रेलवे में अपने एक साथी के साथ जीवन भर मुफ्त यात्रा करने की अनुमति होगी. यह सुविधा निम्नलिखित श्रेणियों पर लागू होगी.

  • प्रथम श्रेणी (First Class)
  • द्वितीय AC (Second AC)
  • AC चेयर कार (AC Chair Car)

रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस छूट का उद्देश्य देश के सम्मानित सैनिकों और उनके परिवारों को गरिमापूर्ण और आरामदायक यात्रा के विकल्प उपलब्ध कराना है. रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. उम्मीद है कि हज़ारों सैन्य परिवारों को इससे लाभ मिलेगा और अधिकारियों ने दोहराया है कि यह पहल देश के सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदानों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता को दर्शाती है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Anurag Kashyap: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, फिर भी नहीं मानी हार, गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप 54 साल के हो…

Last Updated: September 9, 2026 22:16:06 IST

IND vs AFG Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मचाएंगे गदर! जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

IND vs AFG Live Streaming: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गदर…

Last Updated: September 9, 2026 19:53:01 IST

ENG vs PAK 3rd Test: बाबर का फिर बजा ‘बैंड’! जॉश टंग की गेंद पर हवा में उड़े स्टंप्स, 64 पर आधी टीम साफ; देखें VIDEO

Babar Azam Wickect Viral Video: एजबेस्टन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर ढाते हुए…

Last Updated: September 9, 2026 18:42:29 IST

आसपास पड़ी लाशें, मां की कोख से चिपका बच्चा और भूख से बिलबिलाते लोग… रूह कंपा देगा ‘Ranabali’ का टीजर

Ranabali Teaser out: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर…

Last Updated: September 9, 2026 18:15:53 IST

Bigg Boss 20: ‘मैं पहली बार…’ काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे अरिजीत सिंह, पहली बार करेंगे ये काम

Bigg Boss 20 में आए कंटेस्टेंट रजा तौकीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे…

Last Updated: September 9, 2026 18:00:20 IST