IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की तारीखें घोषित कर दी हैं. परीक्षा CBT मोड में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को होगी. एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद है.
GATE 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है.
GATE 2026 Exam Schedule: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने गेट 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस वर्ष ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा. नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को, यानी लगातार दो वीकेंड में आयोजित होगी.
GATE 2026 का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. इसके अलावा जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे सीधे इस लिंक https://gate2026.iitg.ac.in/examination-schedule.html के जरिए भी परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं.
GATE 2026 परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी.
सुबह का सत्र: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
दोपहर का सत्र: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
चारों दिनों में विभिन्न इंजीनियरिंग, साइंस और इंटरडिसिप्लिनरी विषयों के पेपर शेड्यूल किए गए हैं.
7 फरवरी 2026 (शनिवार)
सुबह का सेशन: एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग साइंसेज, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, माइनिंग इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और XE/XL पेपर
दोपहर का सेशन: एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, फिजिक्स और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज
8 फरवरी 2026 (रविवार)
सुबह का सेशन: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CS-1) और स्टैटिस्टिक्स
दोपहर का सेशन: कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CS-2), एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग, नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
14 फरवरी 2026 (शनिवार)
सुबह का सेशन: सिविल इंजीनियरिंग-1, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग
दोपहर का सेशन: बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग-2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग
15 फरवरी 2026 (रविवार)
सुबह का सेशन: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
दोपहर का सेशन: आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग तथा डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
GATE 2026 का स्कोर IITs, NITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में MTech, MS और PhD जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज़ में दाखिले के लिए मान्य होगा. इसके अलावा, कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करती हैं.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा दिशानिर्देश और रिजल्ट डेट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…