<

दुनिया की सबसे स्लिम टीवी ने भारत में दी दस्तक, मोबाइल जैसी थिकनेस; बेहतरीन फीचर्स के साथ LG ने की लॉन्च

LG ने अपनी थिनेस्ट एलईडी टीवी को लॉन्च कर दिया है. LG ने CES 2026 में शोकेस करने के लिए मोबाइल जैसी थिनिंग वाला OLED TV को लॉन्च किया है.

LG Thinnest OLED TV: एलजी ने एक कमाल का एलईडी टीवी रिवील किया है. कंपनी का दावा है कि ये एलईडी दुनिया सबसे स्लिम OLED टीवी है. कंपनी ने अपने इस बेहतरीन प्रोडक्ट को कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो (CES) 2026 में लॉन्च किया है. इस मॉडल का नामLG OLED evo W6 है. इसके लिए LG के वॉलपेपर डिजाइन का यूज किया गया है. इस डिजाइन को सबसे पहले साल 2017 में इंट्रोड्यूस्ड किया गया था. अब कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को ट्रू वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ मिलाकर दुनिया की सबसे पतली ओएलईडी टीवी बनाया है. 

मोबाइल फोन जितनी थिकनेस

बता दें कि एलजी कि ये लेटेस्ट टीवी 9मिमी थिकनेस के साथ आ रही है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस एलईडडी टीवी कीथिकनेस एक स्मार्टफोन की थिकनेस के बराबर है. कंपनी ने इस प्रोडक्ट के लिए एक और दावा किया है. कंपनी का दावा है कि सबसे एडवांस्ड पिक्चर इनोवेशन है. इसे वायरलेस बनाने के लिए सभी पोर्ट्स को Zero Connect Box में शिफ्ट किया गया है. इसे टीवी से 10 मीटर दूर रखा जा सकता है और टीवीको सभी वायर से दूर रखा जा सकता है. 

किस टेक्नोलॉजी का किया गया इस्तेमाल

कंपनी ने बताया है कि इस न्यू टीवी में न्यू डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे रेडियंट कर टेक्नोलॉजी का नाम दिया गया है. ये टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस और कलर को बेहतर बनाती है. इसकी वजह से रिफ्लेक्शन डाइन होता है.  कंपनी का दावा है कि ये पुराने OLED मॉडल की तुलना में 3.9 गुना ज्यादा ब्राइट है. ब्राइटनेस के लिए कंपनी ने Brightness Booster Ultra फीचर का यूज किया है. 

एलजी ओएलईडी टीवी स्पेसिफिकेशन

इस टीवी में 4के रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा.इसमें एनवीडिया G-SYNC कंपेटेबिलिटी, AMD FreeSync प्रीमियम और ऑटो लो लेटेंसी का भी सपोर्ट मिलता है. इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में Alpha 11 AI Processor Gen3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ Neural Processing Unit (NPU) दिया गया है. ये पुराने वर्जन से 5.6 गुना ज्यादा पावरफुल वर्जन है. ये ओएलईडी webOS पर काम करता है. हालांकि अब तक कंपनी ने दुनिया की इस सबसे पतली एलईडी टीवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST