<

दिल्ली से सटे हरियाणा में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें भारत के किन राज्यों में दिन में 10 बार हिलती हैं धरती

Haryana Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने रविवार को हरियाणा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी. दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 थी. भूकंप दोपहर 12:13 बजे महसूस किया गया. ऐसे में चलिए जानें की भारत के किन राज्यों में सबसे ज्यादा भूकंप आता है.

India Most Earthquake Zones: दिल्ली से सटे हरियाणा में रविवार को कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने रविवार को हरियाणा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी. दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 थी. भूकंप दोपहर 12:13 बजे महसूस किया गया और इसका केंद्र रोहतक में 5 किलोमीटर की गहराई पर था. इस भूकंप से अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. ऐसे में मन में यह सवाल खड़ा होता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किये जाते है. आइए जानें कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं.

सबसे ज्यादा भूकंप कहां आते हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में जिन इलाकों में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं, वे हैं हिमालय पर्वत और उसके आसपास के इलाके. रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 40 मिलियन साल पहले, भारतीय उपमहाद्वीप यूरेशियन प्लेट से टकराया था, और तभी हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ था. यही वजह है कि हिमालय अभी भी हर साल लगभग एक सेंटीमीटर ऊपर उठ रहा है. यह टेक्टोनिक गतिविधि ही भूकंप का कारण है. हिमालय के आसपास के इलाकों, जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं.

सिस्मिक ज़ोन IV में रहने वालों को सबसे ज्यादा खतरा

इन इलाकों के अलावा, भारत में गुजरात और असम में भी अक्सर भूकंप आते हैं. दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों और बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी कई भूकंप आते हैं. यह इलाका सिस्मिक ज़ोन IV में आता है, जिसका मतलब है कि यहाँ तेज़ भूकंप का खतरा ज़्यादा है. दिल्ली और भारत के सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में सबसे ज़्यादा बार भूकंप आते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

मानसून से पहले मौसम विभाग ने बढ़ा दी टेंशन, 8 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान; फसलों पर पड़ेगा असर?

Monsoon 2026 Forecast: मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले गहरी चिंता व्यक्त की…

Last Updated: April 13, 2026 20:28:52 IST

Praful Hinge: कौन है प्रफुल हिंगे? जिसे प्लेइंग-XI में चुना पर मैदान पर नहीं भेजा, अब RR के खिलाफ मचाएगा तहलका!

Who is Praful Hinge: टॉस के वक्त नाम आया, फिर भी नहीं खेल पाए! आखिर…

Last Updated: April 13, 2026 20:27:21 IST

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST