Indian Airlines: भारत मेें हवाई यात्रा करने वाले लोगों को भारत सरकार ने बड़ी राहत दी है. जानकारी के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें मुफ्त में देने का निर्देश दिया है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारतीय एयरलाइंस को हर फ्लाइट्स में 60 प्रतिशत सीटें फ्री में देने के निर्देश दिए हैं.
Indian Airlines: भारत में हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए बहुत राहत भरी खबर सामने आ रही है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें मुफ्त में दी जाएं, ताकि सभी को बराबर मौक़ा मिल सके. आधिकारिक रिलीज़ के अनुसार, इसके अलावा सरकार ने एयरलाइंस के लिए कई और निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और कामकाज में एकरूपता को मज़बूत किया जा सके.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी फ़्लाइट्स में कम से कम 60% सीटें यात्रियों को मुफ़्त में दी जाएं.
इसके अलावा, इस आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सभी को बराबर मौका मिल सके. अब तक टिकट बुक करते समय या ऑनलाइन फ़्लाइट के लिए चेक-इन करते समय यात्रियों को केवल कुछ ही सीटें मुफ़्त में मिलती थीं. एयरलाइंस के लिए सरकार का एक और अहम निर्देश यह है कि अगर यात्रियों ने एक ही PNR (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) के तहत टिकट बुक किए हैं तो उन्हें एक साथ बैठाया जाना चाहिए. ऐसे मामलों में यात्रियों को एक-दूसरे के पास ही बैठाए जाने की संभावना है, क्योंकि सरकार का कहना है कि इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…