HP TET Result 2025 OUT: जिन कैंडीडेट्स ने नवंबर 2025 में आयोजित HPTET की परीक्षा दी थी, वे उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं.
HP TET Result 2025 OUT
HP TET Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने एचपी टेट का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया. जिन कैंडीडेट्स ने नवंबर 2025 में आयोजित HPTET की परीक्षा दी थी, वे उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं. बोर्ड ने रिजल्ट स्कोरकार्ड फॉर्मेट में जारी किया है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें कि हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) का आयोजन 2, 5, 8, 9 और 16 नवंबर 2025 को किया गया था. अब हिमाचल के उम्मीदवार HPTET का रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया. बता दें कि जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो गए उन्हें क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट मिलेगा. इसकी वैधता लाइफटाइम होगी. जो भी कैंडीडेट परीक्षा में पास हुए वे अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भर्ती के लिए योग्य होंगे.
ज्यादातर उम्मीदवार इस वजह से परेशान हो रहे हैं कि वे अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं. सर्वर भी कई बार डाउन हो जाता है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी स्कोर चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकता है. पहले तो आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर TET” लिंक पर क्लिक करें. फिर कैंडिडेट अपना रोल नंबर / आवेदन संख्या दर्ज करें. इसके बाद आप सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर लें. पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी उसमें उम्मीदवार को HP TET स्कोरकार्ड PDF में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी डिटेल दी गई होगी.
बता दें कि जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो गए उनके मन में खुशी की लहर साफ देखी जा सकती है. उनकी मेहनत सफल हुई. एक उम्मीदवार कई सालों तक कढ़ी मेहनत करता है, तब जाकर वह किसी परीक्षा में पास हो पाता है. सरकारी नौकरी की तैयारी करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. इसके लिए मेहनत के साथ-साथ रेगुलरटी और धैर्य का होना बहुत जरूरी है. अगर किसी में पेसेंस की कमी है तो वह परीक्षा में पास नहीं हो पाएगा. क्योंकि पेपर की तैयारी में सालों की मेहनत लगती है. साथ ही स्टूडेंट्स के लिए कई तरह की मानसिक परेशानियों से भी जूझना पड़ता है. फिलहाल, उम्मीदवारों में एक प्रसन्नता का माहौल है.
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…