<

न तो रोमांस, न फैंटेसी… फिर क्यों Gen Z की पसंद बना 30 साल पुराना नॉवेल, जानें स्टोरी

Bestseller Novel: इन दिनों 30 साल पुरानी नॉवेल खूब चर्चा में है. हैरानी की बात है कि इसमें रोमांस और फैंटेसी जैसा कुछ भी नहीं, बल्कि यह सवालों से भरा हुआ है. ऐसे में सवाल है कि आखिर जेन-जी युवा इसे पसंद क्यों कर रहे हैं...

I Who Have Never Known Men Novel: आज के जमाने में ज्यादातर लोगों को रोमांटिक, थ्रिलर और फैंटेसी से भरी कहानियां पसंद आती हैं. इस बीच एक ऐसी नॉवेल चर्चा में आई है, जिसमें न तो रोमांस है, न ही फैंटेसी. यह नॉवेल 30 साल पुराना है, जिसे बेल्जियम की लेखिका और मनोविश्लेषक जैकलीन हार्पमैन ने लिखा है. इस नॉवेल का नाम है ‘आई हू हैव नेवर नोन मेन’. इन दिनों सोशल मीडिया पर इस नॉवेल को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं. खासकर जेन-जी युवाओं को यह नॉवेल काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह नॉवेल काफी ज्यादा उदास और भयावहता से भरा हुआ है. इसमें मनुष्य के अस्तित्व से जुड़ी पीड़ा और सामाजिक दुनिया के बेहद खराब और भयावह पक्ष को दर्शाया गया है. यह नॉवेल सवालों से भरी हुई है, जो जेन-जी युवाओं की सोच से मेल खाती है. आइए जानते हैं कि आखिर इस नॉवेल में किसकी कहानी है, जो लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

ये नॉवेल क्यों बनी जेन-जी की पसंद?

‘आई हू हैव नेवर नोन मेन’  नॉवेल को जेन-जी युवा खूब पसंद कर रहे हैं. इसकी वजह है कि इस नॉवेल में आज की पीढ़ी की सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं को दर्शाया गया है, जो जेन-जी को आकर्षित कर रहे हैं. इस नॉवेल में ऐसे सवालों को उठाया गया है, जो जेन-जी को मानसिकता से मिलते-जुलते हैं. इसमें मनुष्य के अस्तित्व पर सवाल उठाया गया है जैसे कि इंसान होना किसे कहते हैं? अगर दुनिया खत्म हो जाए, तो क्या करेंगे? क्या दौलत और पैसा ही इंसान का असली अस्तित्व है? वर्तमान समय में युवाओं पर राजनीतिक, सामाजिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते वे इस उपन्यास से खुद को जुड़ा महसूस करते हैं. यह नॉवेल समाज की भयावह सच्चाई को उजागर करता है. 30 साल पुराना यह उपन्यास अब बेस्टसेलर की लिस्ट में शामिल हो गया है.

क्या है इस नॉवेल की कहानी?

‘आई हू हैव नेवर नोन मेन’ नॉवेल एक अनाम लड़की की कहानी है, जो 39 महिलाओं के साथ एक बंकर में कैद है. नॉवेल के टाइटल से ही स्पष्ट होता है कि ये लड़की किसी भी पुरुष को नहीं जानती है. बंकर में बंद इन महिलाओं को कुछ भी पता नहीं है कि किन लोगों ने उन्हें बंकर में बंद किया है. यहां तक कि उन्हें यह भी याद नहीं है कि वह यहां कैसे पहुंची. बंकर में कैद सभी महिलाएं बाहर की दुनिया से अनजान हैं. जब वे सभी किसी तरह बंकर की कैद से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें देखती हैं कि पूरी दुनिया खत्म हो चुकी है, बंकरों में शव भरे हुए हैं और सभ्यता मिट चुकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन सभी के पीछे कौन था? क्या इस भयावह त्रासदी का कोई अर्थ है?

इस कहानी की नायिका वही अनाम लड़की है, जिसकी उम्र बंकर में बंद सभी महिलाओं में से सबसे कम है. वह इकलौती ऐसी लड़की है, जिसे बाहरी दुनिया के बारे में कुछ भी नहीं पता है. वह सिर्फ बंकर की कालकोठरी को जानती है, जबकि अन्य महिलाओं को उनकी पिछली जिंदगी, पति और बच्चे याद हैं. जब ये सभी महिलाएं बंकर से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें तबाही और उजड़ी हुई दुनिया मिलती है. ऐसा लगता है कि वे किसी दूसरे ग्रह पर आ गई हैं. वे लंबी दूरी की यात्रा करते हुए पुरुषों की ढूंढती हैं, लेकिन कोई भी नहीं मिलता है. आखिर में एक-एक करके सभी महिलाएं मरने लग जाती हैं, जिसके बाद अंत में सिर्फ अनाम लड़की रह जाती है. वह भी अपनी पूरी जिंदगी अकेली बिताती है, लेकिन कभी यह नहीं जान पाती कि आखिर बाहरी दुनिया का क्या हुआ और उसकी जिंदगी ऐसी क्यों है?

अचानक चर्चा में आई नॉवेल

इस नॉवेल को फ्रेंच भाषा में लिखा गया है. साल 2019 में इसका नया अनुवाद जारी किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई. साल 2025 में इस नॉवेल की कहानी का एक छोटा सा टीजर टिकटॉक पर जारी किया गया. इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लाइक्स और 1.25 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले. साल 2019 में इस नॉवेल की 1,400 कॉपियां बिकीं. वहीं, साल 2025 में यह आंकड़ा 75,000 को पार कर गया. इसके चलते यह नॉवेल पेपरबैक बेस्टसेलर लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: ‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को…

Last Updated: October 27, 2026 13:51:30 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST

Shahnawaz Hussain’s Son Wedding Guest List: कांग्रेस विधायक की बेटी बनी BJP के दिग्गज नेता की बहू! निकाह में जुटे बड़े नेता, जानें कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…

Last Updated: October 27, 2026 13:21:33 IST

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST