Bengal News: आवारा कुत्तों ने हाल ही में नवजात बच्चे की जान बचाकर इंसानियत को शर्मिंदा कर दिया है. लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि कुत्तों को अक्सर बच्चों पर हमला करते हुए देखा गया है.
Bengal News: आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के हमले की खबर आए दिन सुनने को मिलती रहती है. लेकिन हाल ही में बंगाल से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. यह खबर कुत्तों की वफादारी और इंसानों के साथ दोस्ती की एक अलग मिसाल कायम करती है. इस कहानी को सुन हर कोई दंग रह जाएगा.
बंगाल (West Bengal) के नादिया जिले के रेलवे वर्कर्स कॉलोनी में एक महिला ने कड़कड़ती ठंड में नवजात बच्चों को बाथरूम के बाहर अकेले छोड़ दिया. बच्चा महज कुछ ही दिन पहले जन्मा था. बच्चे के शरीर पर खून के निशान भी थे, जो प्रसव के दौरान बच्चे पर आ जाते हैं. वह बच्चा बिना कपड़ों के सड़क पर लेटा हुआ था. बच्चे को इस तरह से छोड़ते हुए एक मां की रुह भी नहीं कांपी. न ही उसने बच्चे के पास किसी तरह की कोई चिट्ठी छोड़ी थी.
बच्चा सड़क पर बिलख कर रो रहा था. इतनी ज्यादा ठंड में बच्चा इतनी देर जिंदा कैसे रहा, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. वहां मौजूद आवारा कुत्ते बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले सकते थे. लेकिन कुत्तों ने ऐसा करने के बजाए, उसके चारों तरफ घेरा बना लिया और उसे बचाकर रखा. सुबह जब सुरज निकला तब कुत्ते वहां से हटे. लोग यह मंजर देख हैरान रह गए.
जब एक महिला घटनास्थल पर पहुंची, तो एक महिला सुकला मंडल ने कहा “जब हम उठे तो यह नजारा देख हैरान रह गए. कुत्ते नवजात की देखभाल कर रहे थे. वह भौंककर इशारा कर रहे थे, कि बच्चे का जान मुश्किल में है. महिला धीरे-धीरे बच्चे के पास पहुंची और कुत्ते वहां से पीछे हट गए.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…