<

ऐसा अनोखा देश जहां है 11 टाइम जोन, यहां लोग नाश्ता और खाना करते है साथ

Interesting Fact of Russia: आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने वाले है, जहां 11 टाइम जोन है. आइए इस पूरी खबर को विस्तार से जानें.

Russia Time Zones: जैसा की सभी जानते है कि रुस और यूक्रेन का युद्ध (Russia Ukraine War) हर वक्त चर्चा का विषय बना रहता है, लेकिन आज हम रुस को युद्ध के लिए नहीं बल्कि उसके भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर बात करेंगे. क्या आप जानते है कि रुस दुनिया का ऐसा देश है जहां सुबह और रात एक साथ होती है? मतलब की एक ही वक्त पर एक जगह लोग नाश्ता कर रहे होते है तो दुसरी तरफ लोग रात का खाना खाते है.

रुस का विशाल भौगोलिक विस्तार

रूस की यह खासियत इसके विशाल भौगोलिक विस्तार के कारण है. यह देश 11 अलग-अलग टाइम जोन में फैला हुआ है. इसी वजह से यहां का मौसम और दिन-रात का चक्र अलग-अलग हिस्सों में बिल्कुल अलग होता है. मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों तक रूस के कुछ हिस्सों में दिन चलता रहता है, तो कुछ हिस्सों में रात का अंधेरा छाया रहता है. इसी कारण रूस को कभी-कभी ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ भी कहा जाता है.

रुस को दुसरा नाम

रूस की खासियत केवल इसकी टाइम जोन या दिन-रात के अनोखे पैटर्न तक सीमित नहीं है. यह देश शराब के इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है. रूस को अक्सर ‘फादर ऑफ वोदका’ कहा जाता है, क्योंकि वोदका का पहला इस्तेमाल यहीं हुआ था. हालांकि रूस में शराब पीने की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आम हैं, और हर साल लाखों लोग इसकी वजह से जान गंवाते हैं. रूस में समाज और संस्कृति के अनोखे पहलू भी देखने को मिलते हैं. यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है और ऐतिहासिक रूप से महिलाओं का वर्चस्व भी देखा गया है. एक समय ऐसा था जब पुरुषों को दाढ़ी रखने पर टैक्स देना पड़ता था.

जानवरो के लिए रुसियो का प्यार

जानवरों के प्रति रूसियों का प्रेम भी बेहद खास है. यहां  इंसानों के लिए घर न हो, लेकिन लोमड़ियों जैसे जानवरों के लिए अलग से रहने की व्यवस्था की जाती है और अगर हम रूस के शहरों की बात करें तो मर्मंस्क का नाम अनिवार्य रूप से आता है. यहां की लंबी गर्मियों के दौरान सूरज इतना तेज होता है कि दिन और रात का कोई अहसास ही नहीं रहता. सूरज कभी पूरी तरह डूबता नहीं, बल्कि आसमान में लगातार घूमता रहता है. ऐसे में मर्मंस्क की जिंदगी एक अलग ही अनुभव बन जाती है, जहां समय और अंधकार का बोध लगभग समाप्त हो जाता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST