Delivery Spacecraft Technique: आज हम आपको एक ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में बताने वाले हैं जो मात्र 1 घंटे में दुसरे देश का पार्सल आपके घर में पहुंचा देगा.
Delivery Spacecraft Technique
क्या हैं Arc Vehicle?
Arc Vehicle पर पार्सल लोड करने के बाद यह धरती से 1000 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में उड़ान भरता है. वहां से यह सीधे डिलीवरी पॉइंट की ओर बढ़ता है और वायुमंडल में प्रवेश करके पैराशूट की मदद से सुरक्षित लैंड करता है. इस वाहन की रफ्तार 25,000 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पार्सल सिर्फ एक घंटे में दूरी तय कर सकता है.
स्पेस डिलीवरी तकनीक केवल तेज़ पार्सल डिलीवरी तक ही सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तकनीक युद्ध और इमरजेंसी परिस्थितियों में भी बेहद मददगार साबित हो सकती है. Arc Vehicle स्पेस में लंबी अवधि तक रुक सकता है और इसे 5 साल तक सक्रिय रखा जा सकता है, जिससे यह मुश्किल हालात में भी उपयोगी बनता है.
कंपनी का कहना है कि यह ऑटोनोमस स्पेसक्राफ्ट है और इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे लंबी अवधि में खर्च काफी कम होगा. हालांकि, अभी इस सर्विस की कीमत और लॉन्च की तारीख सार्वजनिक नहीं की गई है. इस तकनीक के साथ, पारंपरिक लॉजिस्टिक्स की धारणाएँ पूरी तरह बदल सकती हैं. कल्पना कीजिए अब सिर्फ कुछ घंटे में अंतरराष्ट्रीय पार्सल आपके दरवाजे पर हो सकता है. भविष्य की डिलीवरी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है.
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…