Ranchi Storm Rooftop Shed Collapse: दरअसल कडरू मेन रोड पर स्थित सोरोस बार के ओपन रूफटॉप में लगा बड़ा शेड तेज हवा की वजह से अचानक नीचे गिर गया. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.
रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर
रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज हवा और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली. इसी दौरान कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग के नीचे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
दरअसल कडरू मेन रोड पर स्थित सोरोस बार के ओपन रूफटॉप में लगा बड़ा शेड तेज हवा की वजह से अचानक नीचे गिर गया. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. मौके पर मौजूद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज हवा के तेज झोंके के साथ ही शेड अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ता है और लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं.
इस घटना में जहां कई लोग बाल-बाल बच गए, वहीं नीचे खड़ी कुछ गाड़ियां शेड गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा के कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…