<

एक घंटे में पार्सल डिलीवरी! जानें कैसे इस नई टेक्नोलॉजी ने बदल दी लॉजिस्टिक्स की दुनिया

Delivery Spacecraft Technique: आज हम आपको एक ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में बताने वाले हैं जो मात्र 1 घंटे में दुसरे देश का पार्सल आपके घर में पहुंचा देगा.

Space Parcel Delivery: आज के आधुनिक काल में हर चीजे काफी तेजी से बदली है, चाहें वह बात करने का जरिया हो या फिर सामन मंगवाने का. पार्सल डिलीवरी का व्यवसाय भी इसी तरह तेजी से बदलता जा रहा है. जहां काफी क्विक कॉमर्स कंपनिया 10 से 15 मिनट में घर का सामान डिलवर कर रही है, वहीं पारंपरिक डिलीवरी सिस्टम में शहर से शहर तक या दुसरे देशों में पार्सल पहुंचाने में कई दिन लग जाते है, लेकिन अब अमेरिका की कंपनी  Inversion ने लॉजिस्टिक्स की दुनिया में एक ऐसा कदम उठाया है, जो पूरी तरह क्रांतिकारी है. उनका दावा है कि अब आपका पार्सल दुनिया के किसी भी कोने में सिर्फ एक घंटे में पहुंच सकता है.

क्या हैं Arc Vehicle?

Inversion ने एरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए दुनिया का पहला स्पेस डिलीवरी व्हीकल तैयार किया है, जिसका नाम Arc Vehicle है. यह एक Re-Entry Vehicle है, यानी यह अंतरिक्ष में जाकर सुरक्षित वायुमंडल में लौट सकता है. एक बार में यह वाहन 227 किलो तक का सामान ले जा सकता है.

 

कैसे काम करती है Arc Vehicle?

Arc Vehicle पर पार्सल लोड करने के बाद यह धरती से 1000 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में उड़ान भरता है. वहां से यह सीधे डिलीवरी पॉइंट की ओर बढ़ता है और वायुमंडल में प्रवेश करके पैराशूट की मदद से सुरक्षित लैंड करता है. इस वाहन की रफ्तार 25,000 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पार्सल सिर्फ एक घंटे में दूरी तय कर सकता है.

इमरजेंसी और युद्ध समय में भी होगी उपयोगी

स्पेस डिलीवरी तकनीक केवल तेज़ पार्सल डिलीवरी तक ही सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तकनीक युद्ध और इमरजेंसी परिस्थितियों में भी बेहद मददगार साबित हो सकती है. Arc Vehicle स्पेस में लंबी अवधि तक रुक सकता है और इसे 5 साल तक सक्रिय रखा जा सकता है, जिससे यह मुश्किल हालात में भी उपयोगी बनता है.

कम खर्च और ऑटोनोमस संचालन

कंपनी का कहना है कि यह ऑटोनोमस स्पेसक्राफ्ट है और इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे लंबी अवधि में खर्च काफी कम होगा. हालांकि, अभी इस सर्विस की कीमत और लॉन्च की तारीख सार्वजनिक नहीं की गई है. इस तकनीक के साथ, पारंपरिक लॉजिस्टिक्स की धारणाएँ पूरी तरह बदल सकती हैं. कल्पना कीजिए अब सिर्फ कुछ घंटे में अंतरराष्ट्रीय पार्सल आपके दरवाजे पर हो सकता है. भविष्य की डिलीवरी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 12:37:07 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 12:29:21 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 11:35:04 IST