<

इस तारीख को होगी UPPSC परीक्षा, सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का हुआ पुख्ता इंतजाम

UPPSC 2025: UPPSC की होने वाली परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें परीक्षा को लेकर काफी अहम दिशा- निर्देश दिए गए है.

UPPSC 2025 Preliminary Exam: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. ताकि परिक्षा बिना नकल, शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हो. बैठक में ADM सिटी अमित कुमार भट्ट ने परीक्षाओं के आयोजन और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा- निर्देश दिए.

12 अक्टूबर को होगी परीक्षा

ADM सिटी ने बताया कि परीक्षा 12 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी. दोनों पालियों में कुल 13,152 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा का प्रत्येक चरण पारदर्शी, व्यवस्थित और अनुशासित होना चाहिए. बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और शौचालय जैसी सभी सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए. सभी 28 परीक्षा केंद्रों पर पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और ब्लैकबोर्ड पूरी तरह साफ रखने की भी हिदायत दी गई.

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी ये व्यवस्था

प्रत्येक सीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक अंकित होंगे. परीक्षा केंद्रों में क्लॉक रूम की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी, जहां परीक्षार्थी अपने सामान सुरक्षित रख सकेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे और प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग और फ्रैस्किंग की जाएगी.

परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी. प्रयागराज से आए परीक्षा नोडल अधिकारी पवन कुमार और सहायक नोडल अधिकारी गया प्रसाद ने परीक्षा से पहले, दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने का भी आग्रह किया.

क्या मिलें बैठक में निर्देश

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा. बैठक में एसपी क्राइम ममता कुरील, जिला समन्वयक सीसीटीवी दिनेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. इस प्रकार सभी व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित कर यूपी लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष रूप से आयोजित करने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST