<
Categories: बिहार

बिहार में बजा चुनावी बिगुल! NDA बनाम महागठबंधन में शुरू हुआ आर-पार का संग्राम, Amit Shah से लेकर Rahul Gandhi तक सभी उतरे मैदान में

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल जोरों शोरों से प्रचार करने के लिए उतर चुके है, जहां एक तरफ अमित शाह, नीतिश कुमार जैसे दिग्गज नेता प्रचार कर रहें है वहीं राहुल और तेजस्वी भी पीछे नहीं है.

Bihar Assembly Election 2025: छठ पर्व (Chhath Puja) के समापन के साथ ही बिहार की सियासत एक बार फिर चुनावी मोड में आ चुकी है. जैसे ही लोकआस्था के महापर्व की आंच ठंडी हुई, राजनीतिक दलों ने अपने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. एक तरफ जहां NDA के दिग्गज नेता अमित शाह (Amit Shah), नीतीश कुमार (Nitish Kumar), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता चुनावी सभाओं में जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ मंच साझा करते हुए सरकार पर हमला बोल रहे हैं.

अमित शाह का विपक्ष हमला

दरभंगा में हुई एक बड़ी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने इसे “ठगबंधन” बताते हुए कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन दोनों पद पहले से भरे हुए हैं. अमित शाह ने जनता से आह्वान किया कि पिछले चुनाव में दरभंगा की 10 में से 9 सीटें एनडीए को मिली थीं, और इस बार उन्हें सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि बिहार में विकास का काम सिर्फ डबल इंजन सरकार में संभव है.

राहुल गांधी का पलटवार

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा से की. अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन असली रिमोट कंट्रोल भाजपा के पास है. उन्होंने जनता से कहा कि बिहार के लोग सामाजिक न्याय और समानता चाहते हैं, लेकिन भाजपा इन मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है. राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अगर महागठबंधन सत्ता में आता है तो राज्य में रोजगार और शिक्षा के अवसरों पर ध्यान दिया जाएगा.

राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को फिर से “जंगलराज” की ओर नहीं लौटने देना है. उन्होंने बिना नाम लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के एक पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिसने राज्य की छवि देश और दुनिया दोनों में धूमिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंची है, और बिहार को भी उसी दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है.

बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिवान में हुई सभा में कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार के लोगों को ऐसी ताकतों से सावधान रहना चाहिए जो अपराधियों को गले लगाती हैं. राजग ही वह ताकत है जो राज्य को सुरक्षित और विकसित रखेगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST