Optical Illusion Test: क्या आपको लगता है कि आपकी आंखें काफी तेज हैं? तो यह पहेली सिर्फ आपके लिए ही है. अभी तक लगभग 99% लोग इस तस्वीर में छिपी छिपकली को ढूंढ़ने में नाकाम साबित हुए हैं. अब आपकी बारी.
पहेलियां जो आपको दिमाग को करेंगी तेज
Challenge Your Brain: कहते हैं दिमागी खेल और मुश्किल पहेलियां हल करने से हमारी सोचने-समझने की ताकत बढ़ती है. ऐसे खेल हमें रोजमर्रा की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने और उनका हल निकालने में मदद करते हैं. इनमें शब्दों को उलट-पुलट करना, चीजों को छिपाना या संख्याओं से जुड़ी छोटी-छोटी पहेलियां शामिल होती हैं, जो दिमाग को सक्रिय बनाए रखती हैं. अब एक ऐसी ही पहेली आपके सामने आ चुकी है. अगर आपको लगता है कि आपकी निगाहें चील से भी तेज हैं, तो 15 सेकेंड के अंदर ढूंढ़ निकालिए तस्वीर में छिपी छिपकली को. देखें तस्वीर.
सोशल मीडिया के आने से ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें और पहेलियां खूब वायरल हो रही हैं. फिलहाल, ऐसी ही एक तस्वीर वायरल है. आपने इस तस्वीर को बड़े गौर से देखा होगा. इस फोटो में लकड़ी की बाड़ के पास एक खुला कोना दिखाई दे रहा है. बाईं तरफ पीले-हरे पत्तों वाला एक छोटा ताड़ का पेड़ दिख रहा है. वहीं, दाईं ओर जमीन पर दो नीले प्लास्टिक के गमले रखे हैं. एक सीधा और खाली है, जबकि दूसरा उल्टा पड़ा हुआ है.
लेकिन ध्यान से देखें, क्योंकि इसी तस्वीर में एक छिपकली छिपी हुई है. पहली नजर में उसे देख पाना आसान नहीं है. अगर आपको लगता है कि आप उसे ढूंढ़ सकते है, तो आपके पास 15 सेकेंड हैं.
क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि छिपकली कहां छिपी है? ठीक है, पहले तस्वीर को ध्यान से देखें. रंगीन प्लास्टिक के गमलों के पास गौर से देखें और इस गमले के निचले हिस्से में छिपकली छिपी हुई है. अब मुझे लगता है कि आप सभी को पता चल गया है कि इस बगीचे में छिपकली कहां छिपी है. ऐसी पहेलियों को हल करने से आपकी आंखों के साथ-साथ तर्कशक्ति भी बढ़ती है.

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…