<
Categories: मनोरंजन

Priyanka Chopra की वो पहली भोजपुरी फिल्म, जिसने मचा दी थी हलचल, लगे थे अश्लीलता के आरोप

Priyanka Chopra Bhojpuri Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी सिनेमा में भी खलबली मचा चुकी है, एक्ट्रेस की पहली भोजपुरी फिल्म ने मचा दी पूरे इंटरनेट पर हलचल, लगे थे अश्लीलता के आरोप. आइये जानते हैं कौन सी थी प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म?

Priyanka Chopra Bhojpuri Film: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार अदाकारी से हॉलीवुड में भी अच्छी पहचान बनाई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी सिनेमा भी तहलका मचा चुकी है, एक्ट्रेस की पहली भोजपुरी फिल्म काफी ज्यादा चर्चा  में आई थी और इसे लेकर काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था, प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म पर अश्लीलता के आरोप लगे थे. 

कौन सी थी प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में बतौर निर्माता भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा है, उन्होंने भोजपुरी भाषा में एक फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसका नाम था ‘बम बम बोल रहा है काशी’ था. प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव यानी निरहुआ और अम्रपाली दूबे लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया था. अपनी पहली भोजपुरी फिल्म की वजह से एक्ट्रेस काफी ज्यादा चर्चा में आई थी. एक तरफ जहां लोगों को फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पसंद आ रही थी, वहीं दूसरी ओर फिल्म के कुछ डायलॉग्स और दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म पर लगे थे अश्लीलता के आरोप

प्रियंका चोपड़ा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ को लेकर लोगों का कहना था कि फिल्म के डायलोग और सीन अश्लीलता से भरे हैं और  जरूरत से ज्यादा भड़काऊ है. भोजपुरी निर्देशक नितिन चंदरा ने भी प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को लेकर टिप्पणी की थी, निर्देशक का कहना था कि ‘मेरी मातृभाषा भोजुपरी है और मैं हमेशा अस्तित्व के लिए लड़ता रहा हूं. प्रियंका ने ‘बम बम बोल रहा है काशी’ जैसी फिल्म बनाकर पद्मश्री सम्मान का भी अपमान किया है.’ प्रियंका ने मेरे साथ-साथ 15 करोड़ भोजपुरी बोलने वाले लोगों का भी अपमान किया है. मैं इस फिल्म से बहुत निराश हुआ हूं. भोजपुरी निर्देशक नितिन चंदरा ने इस फिल्म के लिए प्रियंका को एक ओपन लेटर भी लिखा था.

क्या थी भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ की कहानी

प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ की कहानी ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी और अपने परिवार की सच्चाई जानने की कोशिश करता है. फिल्म की कहानी में इमोशन, एक्शन और रोमांस बखूबी दिखाया गया है. इस फिल्म को र कुछ दर्शकों नेमनोरंजन का हिस्सा माना था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे भोजपुरी सिनेमा की छवि के खिलाफ बताया था. लेकिन विवादों के बाद भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म के गानें और कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी.

विवादों पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्ट

जब प्रियंका चोपड़ा से विवादों पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि ‘यह क्षेत्रीय भाषा के सिनेमा की मांग है.’ प्रियंका ने कहा था कि क्या हिंदी सिनेमा में अश्लीलता नहीं है लटके झटके मुझे भी काफी पसंद हैं और मैं चाहती हूं कि क्षेत्रीय सिनेमा को भी एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिले. एक्ट्रेस ने आग कहा था कि ‘मैं जमशेदपुर में पैदा हुई हूं और मेरी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं हुई है, इसलिए यहां से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है.’ वही जब जब विवाद काफी बढ़ था तो बिहार के कल्चर मिनिस्टर शियोचंदरा ने बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा को बिहारी का बेटे बताया था और विवाद पर रोक लगाई थी. बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में आना बड़ी बात थी. एक्ट्रेस की एंट्री से भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान मिली थी. प्रियंका चोपड़ा के इस कदम से साबित हुआ था कि कि क्षेत्रीय सिनेमा भी बड़े स्तर पर दर्शकों को आकर्षित कर सकता है. प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री को ग्लोबल पहचान मिली थी. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST