<

किस एकमात्र क्रिकेटर को मिला पद्म विभूषण? 1954 से लेकर अब तक किन-किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला पद्म सम्मान? देखें लिस्ट

Padma Awardee Cricketers: 1954 से पद्म पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटर कौन थे? पद्म विभूषण पाने वाले एकमात्र क्रिकेटर कौन हैं? अब तक कितने क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया है? उपलब्धियों के साथ पूरी सूची.

Padma Awards Indian cricket List: हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद सबसे बड़ा पुरस्कार होता है. पद्म पुरस्कार को 3 भागों में बांटा गया है. पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. यह पुरस्कार सरकार कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, अभिनय, चिकित्सा, समाज सेवा, खेल और सार्वजनिक मामलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों के ‘विशिष्ट योगदान’ को मान्यता देने के लिए देती है. इस साल भी ये पुरस्कार 2 क्रिकेटरों को मिला है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि पद्म पुरस्कार साल 1954 से लेकर अब तक किन-किन क्रिकेटरों को मिला है. और वो एक क्रिकेटर कौन है जिसे पद्म विभूषण से नवाजा गया.

2026 में किन भारतीय क्रिकेटरों ने पद्म श्री पुरस्कार जीता है?

पूर्व भारतीय पुरुष टीम के कप्तान और 2024 T20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को वर्तमान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. हरमनप्रीत कौर पिछले साल महिला क्रिकेट में ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनीं, जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपना पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब जीता था.

पद्म विभूषण पाने वाले इकलौते क्रिकेटर कौन हैं?

क्रिकेटरों में पद्म विभूषण पुरस्कार केवल एक ही क्रिकेटर को मिला है जिसका नाम सचिन तेंदुलकर है. उन्हें ये पुरस्कार साल 2014 में मिला था. उन्हें यह पुरस्कार इन खासियतों के बदौलत मिला-
100 अंतरराष्ट्रीय शतक
200 टेस्ट मैच
2011 वर्ल्ड कप विजेता

पद्म भूषण पाने वाले क्रिकेटर

सी. के. नायडू- 1956
कपिल देव-1991
सचिन तेंदुलकर- 2008
राहुल द्रविड़- 2013
महेंद्र सिंह धोनी-2018

पद्म श्री पाने वाली महिला क्रिकेटर

डायना एडुलजी- 2002
झूलन गोस्वामी- 2012
मिताली राज- 2015

पद्म श्री पाने वाले पुरुष क्रिकेटर

मंसूर अली खान पटौदी- 1961
विजय मर्चेंट- 1967
सुनील गावस्कर- 1980
बिशन सिंह बेदी- 1970
एहसान मानी- 1983
सौरव गांगुली- 2004
अनिल कुंबले- 2005
वीरेंद्र सहवाग- 2010
विराट कोहली- 2017

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST