<

Watch Video: महाकुंभ के ‘दातुन बॉय’ ने की लव मैरिज, प्यार के लिए घर से भागकर आई प्रेमिका; अब वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

Mahakumbh Datun Boy Love Marriage: महाकुंभ के दातून बॉय आकाश यादव ने प्रेमिका मनीषा से लव मैरिज कर ली. शादी के बाद परिजनों से खतरे का आरोप लगाते हुए दोनों ने एसपी से सुरक्षा मांगी है.

Mahakumbh Datun Boy Love Marriage: प्रयागराज महाकुंभ में दातून बेचकर रातोंरात मशहूर हुए जौनपुर के आकाश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कारोबार या शोहरत नहीं, बल्कि उनकी लव मैरिज है. आकाश ने अपनी प्रेमिका मनीषा से शादी कर ली है. लेकिन इस शादी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आकाश अपनी पत्नी के साथ पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं.

प्रेमिका से शादी के बाद बढ़ी मुश्किलें

मामला जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के मड़ियांव गांव का है. यहां के रहने वाले आकाश यादव ने बीते 7 नवंबर को शीतला चौकिया धाम में अपनी प्रेमिका मनीषा से शादी की थी. बताया जा रहा है कि इस शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आकाश जौनपुर के एसपी को संबोधित करते हुए कहते हैं कि उन्होंने और मनीषा ने अपनी मर्जी से शादी की है. लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. आकाश ने पुलिस से अपनी और पत्नी की सुरक्षा की मांग की है.

पत्नी ने भी वीडियो में कही अपनी बात

वीडियो में मनीषा भी कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से आकाश से शादी की है और अब वह उनकी पत्नी हैं. उन्होंने अपने परिवार से परेशान न करने की अपील की है. जानकारी के मुताबिक, आकाश की उम्र 21 साल और मनीषा की उम्र 18 साल है. हालांकि, हिन्दुस्तान ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है. वहीं, पुलिस ने मामले में शिकायती पत्र मिलने से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

महाकुंभ में दातून बेचकर बने थे स्टार

आकाश यादव प्रयागराज महाकुंभ के दौरान दातून बेचकर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुए थे. उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि सोनी टीवी ने उन्हें फ्लाइट से मुंबई बुलाया था. आकाश का यह पहला हवाई सफर था. आकाश ने बताया था कि महाकुंभ में उन्होंने पहली ही रात दातून बेचकर करीब 12 हजार रुपये कमाए थे. उन्होंने यह काम अपनी प्रेमिका के सुझाव पर शुरू किया था. अब वही आकाश अपनी शादी और सुरक्षा को लेकर सुर्खियों में हैं.

ये भी पढ़ें: Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Vedant Poly Fabs IPO की शेयर बाजार में फीकी एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद 5% टूटा, निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान

Vedant Poly Fabs IPO की 94 रुपये पर सपाट लिस्टिंग हुई. कारोबार शुरू होते ही…

Last Updated: November 9, 2026 11:12:23 IST

2027 में भी चलेगी आपकी पुरानी चेकबुक, RBI ने साफ की तस्वीर, पुराने CTS चेक बंद करने का कोई आदेश नहीं

RBI ने 1 जनवरी 2027 से पुरानी CTS चेकबुक बंद होने की खबर को फर्जी…

Last Updated: November 9, 2026 11:00:07 IST

Gold Price 9 November 2026: दिवाली के बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…

Last Updated: November 9, 2026 10:08:19 IST

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST