<

क्या है PM Ujala Yojna? कैसे LED बल्ब लेकर कम कर सकते हैं बिजली का बिल, जानें इस योजना के लाभ

अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं या इसका लाभ कैसे उठाना है इस बारे में हम आप तक सारी जानकारियां पहुंचाएंगे. चलिए जानते हैं क्या है पीएम उजाला योजना और क्या वाकई इससे बिजली की खपत को कम किया जा सकता है.

PM Ujala Yojna: सरकार द्वारा न केवल ग्रामीण इलाकों बल्कि, शहरों में भी राशन, बिजली और गैस में सब्सिडी जैसे कई योजनाएं दी जाती हैं. लोग इन योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं. ऐसे ही पीएम उजाला योजना भी लाखों घरों में उजाला कर रही है. देश में बिजली की पहुंच को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना को निकाला है, जिसके तहत आप बिजली से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. बिजली के खर्चे को कम करने के मकसद से सरकार ने यह योजना निकाली है.

अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं या इसका लाभ कैसे उठाना है इस बारे में हम आप तक सारी जानकारियां पहुंचाएंगे. चलिए जानते हैं क्या है पीएम उजाला योजना और क्या वाकई इससे बिजली की खपत को कम किया जा सकता है. 

क्या है पीएम उजाला योजना?

पीएम उजाला योजना (PM UjalaYojna) सरकार द्वारा निकाली गई एक स्कीम है, जिसे बिजली के खर्चे को कम करने के मकसद से देश में लाया गया था. उजाला योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एक मई 2015 को की गई थी. इस योजना के तहत कुल 200 मिलियन नॉर्मल और बिजली की ज्यादा खपत करने वाले बल्बों को हटाकर उनकी जगह पर LED बल्ब लगाना था. इस योजना के तहत फिलहाल लाखों घरों में ऊर्जा बचत को बढ़ावा दिया जा रहा है. योजना के तहत सरकार  लोगों को LED बल्ब भी बांट रही है. 

क्या योजना के तहत बांटे जाते हैं LED बल्ब?

जी हां, बिजली की खपत और खर्च को कम करने के लिए पीएम उजाला योजना के तहत LED बल्ब बांटे जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत अबतक करोड़ों LED बल्ब बांटे जा चुके हैं, जिनसे करोड़ों रुपये की बिजली की खपत को कम किया गया है. हर साल लाखों घरों तक यह बल्ब पहुंचाए जाते हैं. माना जाता है कि एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करने से बिजली की ज्यादा खपत नहीं होती है. इससे बिजली कम लगती है और मीटर कम रफ्तार से भागता है. इसलिए कहीं न कहीं इससे बिजली का इस्तेमाल कम होता है. 

कैसे ले सकते हैं पीएम उजाला योजना का लाभ?

अगर आप पीएम उजाला योजना के तहत एलईडी बल्ब का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने नजदीकी EESL वितरण केंद्र पर जाकर यह बल्ब लेना होगा. अगर आप इसे सामान्य दुकान से लेना चाहते हैं तो यह आपको नहीं मिलेगा. आप चाहें तो www.ujala.gov.in पर भी अप्लाई करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Nana Patekar One-Sided Love Story: कौन थी वो हसीना, जिसके एकतरफा प्यार में पागल थे नाना पाटेकर? सालों बाद शायरी से खुला राज़

Nana Patekar One-Sided Love Story: नाना पाटेकर ने एक टीवी शो में माधुरी दीक्षित के…

Last Updated: October 8, 2026 10:03:11 IST

Assam News: इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात, बैंक मैनेजर को कमरे में मिलने बुलाई लड़की, फिर जो हुआ…

असम के जोरहाट में एक बैंक मैनेजर की इंस्टाग्राम पर बनी एक महिला से मुलाकात…

Last Updated: October 8, 2026 09:58:48 IST

Nana Patekar Funeral: कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? जगह का नाम सुन रह जाएंगे दंग, नोट कर लें समय

Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर की मौत सुबह 5:20 बजे हुई है. वह अपने गोवा…

Last Updated: October 8, 2026 09:10:26 IST

शादीशुदा Nana Patekar को हुआ 20 साल छोटी एक्ट्रेस से इश्क, छोटे कपड़ों पर जताते थे नाराजगी; फिर क्यों टूटा रिश्ता

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की मुलाकात 'अग्नि साक्षी'…

Last Updated: October 8, 2026 08:58:01 IST

Shefali Bagga ने ED को लौटाए 1.20 करोड़, Betting App मामले में आया नया ट्विस्ट; जानें क्या है पूरा मामला?

Shefali Bagga Betting App Controversy: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप के…

Last Updated: October 8, 2026 08:41:11 IST

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन! मौत से पहले का आखिरी VIDEO हुआ वायरल, फैंस की आंखें हुई नम

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस सदमे में…

Last Updated: October 8, 2026 08:27:33 IST