ऐसे में जब इस पानी को हम अपने किचन में या ब्रश करने और नहाने आदि के लिए इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में यह बैक्टीरिया आपके शरीर तक पहुंच सकते हैं.
how to clean water tank: अक्सर घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियों की सफाई महीनों या सालों तक नहीं होती गहै. शायद ही किसी को याद होगा कि उन्होंने अपनी पानी की टंकी को आखिरी बार कब साफ किया होगा. क्या आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं. अगर हां, तो ऐसी आदत आपके लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है. दरअसल. टंकी का पानी हमारे घरों में इस्तेमाल होता है और लंबे समय से टंकी साफ नहीं करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.
ऐसे में जब इस पानी को हम अपने किचन में या ब्रश करने और नहाने आदि के लिए इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में यह बैक्टीरिया आपके शरीर तक पहुंच सकते हैं.
घर की छत पर रखी टंकी को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले टंकी में जमा पानी को निकाल देना है. टंकी को पूरी खाली करने के बाद आपको एक बड़े ब्रश से टंकी को रगड़कर साफ कर देना है. ध्यान रखें कि टंकी के हर कोने में जमा गंदगी और मिट्टी को अच्छी तरह से साफ करें. साफ करने के बाद टंकी में साफ पानी मारें.
अब आपको डिटरजेंट का घोल बनाकर टंकी के चारों ओर लगा देना है और इसे घुलने के बाद एक बार फिर से साफ करें. आप चाहें तो ब्लीचिंग पाउडर अन्य किसी सफाई वाले कैमिकल को की मदद से भी टंकी को साफ कर सकते हैं. इससे टंकी में जमा बैक्टीरिया के साथ ही साथ धूल मिट्टी भी आसानी से निकल जाती है .
अगर आप अपने छत की टंकी को ठीक तरह से साफ नहीं करते हैं तो ऐसे में सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है. गंदा पानी आपकी शरीर तक पहुंचने पर आपको टायफाइड और डायरिया जैसी समस्याओं का खतरा रहता है. इसके साथ ही ब्रश करते समय जब टंकी का पानी आप तक पहुंचता है तो ऐसे में फूड प्वॉइजनिंग होने की भी आशंका रहती है. इस पानी का इस्तेमाल करने से आपको सामान्य समस्याएं जैसे गैस, अपच औप पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…
India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…