<

चांदनी रात में भी होता है Taj Mahal का दीदार लेकिन, इस दिन क्यों बंद रहता है दरवाजा? जानें क्या है इसके पीछे छुपा सच

Taj Mahal Visiting Hours: प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला ताजमहल हफ्ते में इस एक दिन बंद रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह अजूबा किस दिन बंद रहता है और इसके पीछे का सच क्या है. अगर नहीं तो आइए जानें.

Taj Mahal Closed on Friday: ताजमहल एक ऐसा नाम जो सुनते ही आंखों के सामने सफेद संगमरमर से बना एक भव्य और शांतिपूर्ण महल उभर आता है. यह केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, स्थापत्य कला और शाश्वत प्रेम का प्रतीक है. 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां (Shahjahan) ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज़ महल (Mumtaj  Mahal) की याद में इसका निर्माण कराया था. आज ताजमहल (TajMahal) न केवल भारत की पहचान बन चुका है, बल्कि इसे दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल किया गया है. हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने आगरा पहुंचते हैं.  इसकी अनोखी वास्तुकला, जटिल नक्काशी और अद्भुत चमक लोगों के दिलों को मोह लेती है। लेकिन बहुत से पर्यटक एक बात को लेकर अक्सर भ्रमित रहते हैं ताजमहल किस दिन बंद रहता है? और इसके पीछे क्या कारण है? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

ताजमहल का खुलने और बंद होने का समय

ताजमहल पर्यटकों के लिए हर दिन सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है. चाहे देशी सैलानी हों या विदेशी, सुबह की धूप में नहाया ताजमहल एक अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है. हालांकि, हर शुक्रवार को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है.

शुक्रवार को क्यों बंद रहता है ताजमहल?

अब सवाल खड़ा होता है कि शुक्रवार को ही बंद रहता है ताजमहल तो इसका जवाब है कि  ताजमहल के परिसर में एक मस्जिद भी स्थित है, जहां हर शुक्रवार को नमाज़ अदा की जाती है. धार्मिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनज़र इस दिन आम सैलानियों के प्रवेश पर रोक होती है. इसीलिए शुक्रवार को स्मारक आम जनता के लिए बंद रखा जाता है.

पूर्णिमा की रात को ताजमहल का विशेष दर्शन

ताजमहल की खूबसूरती दिन में जितनी मनमोहक लगती है, उतनी ही रात के समय और भी निखरकर सामने आती है खासकर पूर्णिमा की रातों में. इन विशेष दिनों में रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक ताजमहल में रात्रि दर्शन की अनुमति होती है.  पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक भी रात का दृश्य बेहद आकर्षक होता है. चांदनी में नहाया ताजमहल मानो किसी सपने जैसा प्रतीत होता है. रमजान के पवित्र महीने में रात्रि दर्शन स्थगित कर दिया जाता है ताकि धार्मिक आस्था और अनुष्ठानों का सम्मान बना रहे. हालांकि, दिन में स्मारक आम सैलानियों के लिए खुला रहता है.

 

प्रवेश शुल्क और सुविधाएं

  • विदेशी पर्यटक के लिए दिन में प्रवेश शुल्क: ₹1100 लगता है, इसमें पानी की बोतल, आगरा का नक्शा, बस या गोल्फ कार्ट से स्मारक तक परिवहन और जूते के कवर शामिल होते हैं. वहीं रात्रि दर्शन शुल्क: 750 रुपये लगते है.
  • भारतीय नागरिक के लिए  दिन में प्रवेश शुल्क  50 रुपये लगता है और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश मुफ्त अंदर जा सकते है. वहीं रात्रि दर्शन टिकट वयस्क ₹510 और 3 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए 500 रुपए लगते है.

ताजमहल यात्रा के लिए सुझाव

1. शुक्रवार को अपनी यात्रा की योजना न बनाएं.

2. भीड़ से बचने के लिए सुबह-सुबह पहुंचना बेहतर होता है.

3. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो पूर्णिमा की रात या सूर्योदय का समय सबसे उपयुक्त है.

4. टिकट पहले से ऑनलाइन बुक करना सुविधाजनक रहता है.

5. स्मारक परिसर में प्लास्टिक या प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुएं न लेकर जाएं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST