<
Categories: देश

दिल्ली समेत कई शहरों को रेलवे देने जा रहा तोहफा, सफर होगा और आसान; सुविधाएं भी जान लीजिए

Indian railway:भारतीय रेलवे 2026 तक 100 नए और विकसित रेलवे स्टेशनों का निर्माण कर रहा है, जिसमें दिल्ली के सफदरजंग और बिजवासन, चंडीगढ़, रामेश्वरम और जयपुर के गांधी नगर स्टेशन शामिल हैं,

Indian railway: देशभर में यात्रा करने वालों को या किसी सामान्य यात्री को ट्रेनों में सफर करने में बड़ा ही मुश्किल होता है. त्योहारों के मौसम में रेलवे स्टेशन पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. लोग ट्रेन पकड़ने के लिए बहुत ही ज्यादा परेशान होते हैं खासकर जब छठ या दिवाली जैसे त्योहार आते हैं. लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने मार्च 2026 तक देशभर के 100 रेलवे स्टेशन को नए रूप में बनाया जाएगा. इन नए स्टेशनों में से करीब 7 बड़े स्टेशन भी शामिल होंगे. इससे दिल्ली के यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी.

क्या है ये योजना?

रेल मंत्रालय के अधिकारी दिलीप कुमार के मुताबिक, रेलवे देशभर के 1337 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के तहत अपडेट कर रहा है. इनमें से लगभग 1300 स्टेशन पर काम चल रहा है. इनमें से 100 से ज्यादा स्टेशन पहले ही तैयार हो चुके हैं और उनका उद्घाटन भी हो चुका है. अब अगले दो साल में करीब 100 नए स्टेशन बनकर यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे. इससे सफर और आसान हो जाएगा.

दिल्ली के नए स्टेशन

खुशी की बात ये है की दिल्ली में दो बड़े स्टेशन सफदरजंग और बिजवासन का खास रूप से विकास किया जा रहा है. इन दोनों स्टेशन का फायदा दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा. दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर इन स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि भीड़ कम हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

सफदरजंग और बिजवासन का खास स्वरूप

सफदरजंग स्टेशन न सिर्फ ट्रेनें चलाने का जगह होगा बल्कि यह बिजनेस हब भी बनेगा. यहां ऑफिस में काम करने वाले लोग सीधे प्लेटफॉर्म से अपने ऑफिस पहुंच सकेंगे. वहीं बिजवासन स्टेशन से मेट्रो और पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी. इस स्टेशन का कुल क्षेत्र करीब 30,000 वर्ग मीटर है और इसे आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है.

नई चंडीगढ़ और रामेश्वरम स्टेशन

चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन देश का पहला मॉड्यूलर स्टेशन होगा. इसका ढांचा फैक्ट्रियों में तैयार किया जा रहा है और फिर स्टेशन पर जोड़ दिया जाएगा. रामेश्वरम का स्टेशन धार्मिक प्रवासियों के लिए खास बनाया जा रहा है. यहां श्रद्धालु आराम से रुक सकेंगे और आराम से यात्रा का आनंद ले सकेंगे. वहां पर श्रद्धालुओं के लिए डोरमेट्री की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. 

जयपुर का नया आकर्षण

जयपुर यानी गुलाबी शहर का गांधी नगर स्टेशन भी नया रूप ले रहा है. यहां बड़ा एयर कॉनकोर्स बनाया गया है, जिसमें सिटी सेंटर, कैफे और शॉपिंग मॉल होंगे. यात्रियों और पर्यटकों को ऊपर बैठने की जगह मिलेगी और ट्रेनें नीचे से गुजरेंगी. इससे जयपुर आने-जाने का अनुभव और भी अच्छा हो जाएगा.

Team Indianews

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST