<

फांसी की सजा सुनाते ही पेन क्यों तोड़ देते हैं जज? इसके पीछे की वजह 99% लोग नहीं जानते

Death Penalty in India: मौत की सजा सुनाने के बाद जज पेन की नोक क्यों तोड़ते हैं? मेरठ के मुस्कान-साहिल केस के बाद चर्चा में आई इस परंपरा के पीछे की मान्यता और कानूनी सच्चाई जानिए.

Death Penalty in India: अदालत में मौत की सजा सुनाना किसी भी मुकदमे का बेहद गंभीर पड़ाव होता है. फिल्मों और कहानियों में आपने अक्सर देखा होगा कि फांसी की सजा सुनाने के बाद जज अपने पेन की नोक तोड़ देते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या भारतीय कानून में ऐसा कोई नियम है? मेरठ के मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इसके पीछे की मान्यता क्या है.

मुस्कान-साहिल केस में क्या हुआ?

मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या और सबूत मिटाने के मामले में दोषी ठहराया था. इसके बाद 14 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र ने दोनों को मौत की सजा सुनाई. इस फैसले के बाद जज के पेन की नोक तोड़ने की परंपरा को लेकर भी चर्चा होने लगी. दरअसल, मौत की सजा से जुड़ी यह मान्यता लंबे समय से लोगों के बीच प्रचलित है. हालांकि, पेन की नोक तोड़ना हर मामले में होता है या नहीं, इसे लेकर कोई एक समान कानूनी व्यवस्था नहीं है.

पेन की नोक क्यों तोड़ी जाती है?

पेन की नोक तोड़ने के पीछे कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. कहा जाता है कि जिस पेन से किसी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई हो, उससे दोबारा कोई दूसरा फैसला नहीं लिखा जाना चाहिए. कुछ लोग इसे जज के फैसले की गंभीरता और उसकी जिम्मेदारी का प्रतीक भी मानते हैं. एक अन्य मान्यता के अनुसार, यह रस्म बताती है कि किसी व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ा फैसला लेना कितना कठिन होता है. हालांकि, इन मान्यताओं के पीछे किसी अनिवार्य कानूनी नियम का आधार नहीं है. इसे मुख्य रूप से एक प्रतीकात्मक परंपरा के रूप में देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Collection Day 1: रिलीज होते ही छा गई Jailer 2, बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई; जानें पहले दिन का कलेक्शन

क्या भारतीय कानून में पेन की नोक तोड़ना जरूरी है?

इस सवाल का सीधा जवाब है नहीं. भारतीय संविधान या भारतीय न्यायिक प्रक्रिया में ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है, जिसके तहत मौत की सजा सुनाने के बाद जज को अपने पेन की नोक तोड़नी ही पड़े. कानून के अनुसार, अदालत को तय न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए फैसला सुनाना होता है. मौत की सजा के मामलों में कानूनी प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है. सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा की पुष्टि हाईकोर्ट से होना भी आवश्यक है. इसलिए पेन की नोक तोड़ने को कानून का हिस्सा समझना सही नहीं होगा. यह एक प्रचलित मान्यता है, जबकि अदालत के फैसले की वैधता कानून और न्यायिक प्रक्रिया से तय होती है.

ये भी पढ़ें:  तेज प्रताप को लेकर ये क्या बोल गईं अनुष्का यादव? बेटी को लेकर भी कह डाली ये बात; सालों बाद तोड़ी चुप्पी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST