Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Jailer 2 Collection Day 1: रिलीज होते ही छा गई Jailer 2, बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई; जानें पहले दिन का कलेक्शन

Jailer 2 Collection Day 1: रिलीज होते ही छा गई Jailer 2, बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई; जानें पहले दिन का कलेक्शन

Jailer 2 Day 1 Collection: थलाइवा रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा और भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

Written By:
Last Updated: October 16, 2026 08:25:56 IST

Mobile Ads 1x1

Jailer 2 Day 1 Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jailer 2 ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म की रिलीज को लेकर भारत से लेकर विदेशों तक फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, Jailer 2 ने रिलीज के पहले दिन भारत में ₹59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को देशभर में 16,599 शो में दिखाया गया. वहीं, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹70.25 करोड़ रहा. फिल्म को तमिल दर्शकों से सबसे ज्यादा समर्थन मिला. इसके अलावा तेलुगु और हिंदी भाषाओं में भी फिल्म ने कमाई की. शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

दुनियाभर में हुई ₹125 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Jailer 2 ने विदेशी बाजारों में भी अच्छा प्रदर्शन किया. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने विदेशों में करीब ₹55 करोड़ की कमाई की. इस तरह भारत और विदेशी बाजारों की कमाई मिलाकर फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹125.25 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म की शानदार शुरुआत से इसके निर्माताओं को आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई की उम्मीद हो सकती है. हालांकि, फिल्म का आगे का प्रदर्शन दर्शकों की प्रतिक्रिया और वीकेंड के कलेक्शन पर निर्भर करेगा.

अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की पहले दिन की कमाई 

  • तमिल: ₹43.35 करोड़ – 9,326 शो
  • तेलुगु: ₹12.50 करोड़ – 2,792 शो
  • हिंदी: ₹3.50 करोड़ – 4,371 शो
  • कन्नड़: ₹35 लाख – 110 शो

ये भी पढ़ें:  Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

तमिल सिनेमा की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हुई Jailer 2

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, Jailer 2 ने पहले दिन भारत में ₹59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में चौथा स्थान हासिल किया. पहले दिन की भारत में नेट कमाई के मामले में विजय की Leo और रजनीकांत की Coolie ने करीब ₹65-65 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 2.0 की कमाई लगभग ₹60 करोड़ बताई गई है. वहीं, Jailer 2 ने विजय की Beast (₹49 करोड़), GOAT (₹44 करोड़) और कमल हासन की Vikram (₹32 करोड़) को पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: द ममी’ में इमहोतेप बनकर डराया, अब विजय देवरकोंडा की फिल्म में मचाएंगे खलबली, ‘रणबाली’ में निभाएंगे ये किरदार

MORE NEWS