<

आखिर क्यों 3 दिसंबर को मनाया जाता है विश्व विकलांगता दिवस? क्या है इसके पीछे की वजह?

हर साल 3 दिसंबर को विश्व स्तर पर विश्व विकलांगता दिवस (International Day of Persons with Disabilities) मनाया जाता है. यह दिन विकलांग व्यक्तियों (Disable Person) को समाज में बराबरी देने के लिए मनाया जाता है.

World Disability Day:  आपमें से बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि हम 3 दिसंबर को विश्व स्तर पर विश्व विकलांगता दिवस क्यों मनाते हैं. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विकलांग व्यक्तियों को समाज में बराबरी के लिए मौका दिया जाता है. यह दिन खास रूप से दिव्यांग लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, काम और सामाजिक जीवन में समान रूप से शामिल करने के लिए ही मनाया जाता है. 

क्या है इस साल की थीम?

हर साल विश्व विकलांगता दिवस के लिए एक अनोखा थीम तय किया जाता है, जो हर साल के लिए मुख्य संदेश और प्राथमिकता पूरी तरह से निर्धारित करती है. इस बार का थीम, “विकलांग समावेशी समाजों को आगे बढ़ाना” निर्धारित किया गया है. जिसका सीधा मतलबा है कि वास्तविक सामाजिक विकास और समान्ता तभी संभव है जब नीतियां, वातावरण और स्थितियां दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से अनुकूल हों. 

क्या है इस दिवस का इतिहास?

चलिए अब बात करते हैं इस दिवस के इतिहास के बारे में. दरअसल, इस दिवस की शुरुआत साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र (UN) की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके बाद यह फैसला लिया गया था कि हर साल 3 दिसंबर को विश्व स्तर पर विश्व विकलांगता दिवस पूरे दुनियाभर में मनाया जाएगा.

नाम में किस तरह का किया गया बदलाव?

हांलाकि, शुरुआती दिनों में इसे ‘अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस’ ही कहा जाता था. लेकिन, फिर साल 2007 में एक महासभा ने नाम में संशोधन करके इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस’ (International Day of Persons with Disabilities) कर दिया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य केवल  विकलांगता के प्रति लोगों में जागरूकता और सम्मान की भावना को पूरी तरह से एक दूसर के लिए मज़बूत करना है. 

क्या है इस दिन का मुख्य उद्देश्य?

इस दिन को मनाने के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं, जिसमें पहला है जागरूकता बढ़ाना. दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य, जीवन से जुड़ी चुनौतियों और उनके अधिकारों की आवश्यकता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना बेहद ही ज़रूरी है. दूसरा है समान भागदारी, जिसमें विकलांग लोगों को शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य और साथ ही सांस्कृतिक जीवन में आसान और समान भागीदारी देना पहली प्राथमिकता मानी जाएगी. तीसरा है, अधिकारों की रक्षा करना, इसमें विकलांग लोगों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना महत्वपूर्ण होगा. तो वहीं, चौथे आखिरी नंबर पर सशक्तिकरण को शामिल किया गया है, इसमें खास तौर से दिव्यांग लोग भी समाज में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकते हैं और खुद को शक्तिशाली मान सकते हैं. 

क्या है इस दिन का विशेष रूप से महत्व?

यह दिन विशेष इसलिए भी है इस दिन किसी भी दिव्यांग व्यक्ति के होने की स्थिति को “कमज़ोरी” के बजाय मानव विविधता के एक हिस्से के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए. इसके अलावा यह दिन दिव्यांग लोगों के लिए सम्मान के साथ-साथ कई कोशिशों को मज़बूत करना है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST