<
Categories: खेल

Ind VS SA 2nd ODI: रायपुर वनडे मैच… कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी, देखें भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

Ind VS SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच रायपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 3 बड़े बदलाव किए हैं, जबकि भारतीय टीम ने कोई चेंज नहीं किया है.

Ind VS SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. वहीं, भारत दूसरे वनडे में भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरा है. पहले वनडे में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 3 बड़े बदलाव किए हैं. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इस में वापसी कर रहे हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के ड्रॉप कर दिया गया है. इसके अलावा केशव महाराज और लुंगी एंगीडी को भी टीम में शामिल किया है. साउथ अफ्रीका ने प्रणेलन सुब्रायन और ओटनील बार्टमैन को टीम से प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है. वहीं, भारतीय टीम ने दूसरे वनडे के लिए कोई बदलाव नहीं किया है. जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11…

भारत की प्लेइंग 11:  यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक, एडन मारक्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगीडी.

पंत को क्यों नहीं मिला मौका?

भारत ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया था. पहले मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. दूसरे वनडे मैच से पहले खबरें चल रही थीं कि इस मैच में गायकवाड़ की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है. हालांकि जब दूसरे वनडे की प्लेइंग 11 सामने आई, तो पता चला कि टीम ने एक बार फिर गायकवाड़ को मौका दिया है. वहीं, पंत काफी लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर रहे हैं. उन्होंने पिछले 1 साल में कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है, जबकि दूसरी ओर गायकवाड़ डोमेस्टिक में शानदार फॉर्म से आए हैं. हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भी खेली गई अनऑफिशियल वनडे सीरीज में अपनी काबिलियत साबित की थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे. ऐसे में भारतीय टीम ने उन पर भरोसा जताया है. अगर दूसरे वनडे मैच में गायकवाड़ अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं, तो शायद तीसरे वनडे मैच में पंत को मौका मिल सकता है.

रांची वनडे में क्या हुआ था?

30 नवंबर को रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में भारत ने 17 रनों से साउथ अफ्रीका को मात दी थी। हालांकि ये जीत उतनी आसान नहीं रही थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 332 रन बनाए थे। जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने उनके टॉप ऑर्डर को ढेर कर दिया था, लेकिन फिर मार्को यान्सन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। एक समय पर लगने लगा था कि वह भारत के हाथ से मैच छीन ले जाएंगे, लेकिन फिर कुलदीप यादव ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन भेज दिया। कुलदीप यादव की 4 विकेट और हर्षित राणा की 3 विकेट की मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया था।

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Silver Price Today 25 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक किलो का भाव 2.20 लाख तक पहुंचा

Silver Price Today 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026 को चांदी के बाजार बंद होने…

Last Updated: October 25, 2026 10:15:25 IST

Shiva Murder Case: हत्यारन मॉडल श्रद्धा के प्यार में 3 आशिकों ने खाया जहर, फिर छोड़कर भागी मुंबई; एक की तो ले ली जान?

Shiva Murder Case: लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे के…

Last Updated: October 25, 2026 08:55:23 IST

बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने…

Last Updated: October 25, 2026 08:38:38 IST

UP Petrol Diesel Price: रविवार को कितना महंगा है पेट्रोल? यूपी के शहरों की पूरी लिस्ट देखें

UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…

Last Updated: October 25, 2026 08:14:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…

Last Updated: October 25, 2026 07:53:53 IST

Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…

Last Updated: October 25, 2026 07:45:20 IST