India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cattle Dairy Operator Fraud : जींद में पशु डेयरी संचालक को घोड़ा दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़पने पर सिविल लाइन पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूप नगर निवासी राजकपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त विजय के साथ सेक्टर आठ के निकट पशु डेयरी चलाता है। जुलाई 2024 से शिवप्रकाश का आना-जाना था। शिवप्रकाश ने कहा कि डेयरी में गाय व भैंस परिवार में बीमारी आती है। घोड़े के काम में कमाई बहुत है।
Cattle Dairy Operator Fraud
पंजाब में घोड़े बेचने वालों से अच्छे संबंध हैं। वे विदेश जाने के चक्कर में अपना घोड़ा, गाड़ी को भी सस्ते में बेच देते हैं। घोड़ों को अच्छी खुराक देकर दूसरे राज्यों में भी बेचा जाता है। अब तो बड़ी-बड़ी कंपनी भी घोड़ों की खरीदारी कर रही है। अच्छी नस्ल का घोडा 35-40 लाख में दिलाने की बात कही। 23 अगस्त को इनोवा सवार तीन व्यक्ति डेयरी पर आए जिन्होंने बताया कि उन्हें शिवप्रकाश ने भेजा है। एक व्यक्ति ने अपना नाम संदीप घोड़ा कोच, दूसरे ने राजदीप ग्रेवाल और तीसरे को ड्राइवर बताया गया। आरोपितों ने उसे घोडों की एल्बम दिखाई। जिस पर उन्होंने काले रंग का घोड़ा पसंद कर लिया। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई।
हरियाणा बजट सेशन को लेकर बड़ी इनपुट, जानिए कब से कब तक चलेगा पूरा सत्र
निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां हुईं पूरी, चप्पे चप्पे पर प्रशासन की निगाहें, 2 मार्च को होगा मतदान
अखिरकार सौदा 35 लाख रुपये में तय हो गया। शिव प्रकाश के कहने पर उसने पांच लाख एडवांस आरोपितों को दे दिए। आरोपितों ने उन्हें तलवंडी साबो पंजाब में बुलाया। जिस पर वे टोहाना निवासी घोडों का जानकार कालू के पास चले गए। उन्होंने आरेापित संदीप को भी बुला लिया। आरोपित उन्हें गांव सरदूल गढ़ के सरपंच बंटी के पास ले गए। उसने कई घोड़े-घोड़ी दिखाए। पसंद घोड़े के बाद चार लाख रुपये संदीप, चार लाख रुपये भूपेंदर शर्मा तथा बंटी को दिए। दो लाख 50 हजार रुपये भूपेंदर के खाते में गूगल पे कर दिए।
आरोपितों ने न तो उसे घोड़ा दिया और राशि भी नहीं दी। छानबीन में सामने आया कि आरोपितों ने नाम बदले हुए थे। संदीप का नाम पप्पा, भूपेंद्र का कवल, बंटी का नाम सुखजीत सिंह, कालू का नाम बिट्टू उर्फ अली एवं अनिल का नाम शिवप्रकाश हैं, राजदीप ग्रेवाल का पता नही लगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने राजकपूर की शिकायत पर आठ आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।