India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Budget 2025: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट पेश कर दिया है। वहीँ हरियाणा में अब किसानों से लेकर महिलाओं तक का बड़ा फायदा होने वाला है। वहीँ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर विधानसभा में पहुंचे और 2 बजे अपना पहला बजट पेश करना शुरू कर दिया। नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री प्रदेश का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया। मालूम रहे कि पिछले वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।
cm nayab singh saini
वहीँ इस बार बजट में महिलाओं और किसानों का खास ख़याल रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बार दो लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया गया है। वहीँ यह पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है। किसानों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, किसानों से एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। केवल यही नहीं बल्कि महिलाओं को भी ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
Real Owner of Noida: कौन है नोएडा का असली मालिक? कैसे हुई थी इसकी स्थापना…जानिए एक शहर की असली हकीकत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा में नशा तस्करों का सफाया करने के लिए भी सरकार अलर्ट हो गई है। जिसके चलते सीएम सैनी ने नशे के खिलाफ नशे से बचाने के लिए मेरा संकल्प प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव रखा। आपको बता दें इस प्राधिकरण के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रारम्भिक आवंटन किया जाएगा। वहीँ CM सैनी ने ये भी कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा सरकार ने ई-गवर्नेंस पर काफी बल दिया। इसी दिशा में हरियाणा AI Mission की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है जिसमे विश्वबैंक ने 474 करोड़ रूपये का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
बांग्लादेश वापस लौट रहीं हैं शेख हसीना, हो गया बड़ा ऐलान, अब क्या करेंगी Yunus सरकार?
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.