India News(इंडिया न्यूज़), Farmers Protest: हरियाणा में किसान आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। वहीँ अब इस आंदोलन में किसानों के साथ महिलाएं भी जुड़ गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। वहीँ का अनशन 103 वें दिन में पहुँच गया है। वहीँ आज यानी शनिवार को खनौरी मोर्चे पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की जा रही है। खनौरी मोर्चे पर आज पंजाब हरियाणा से हजारों की संख्या में महिलाएं पंचायत में पहुंची हैं और किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठाए हुए हैं।
haryana farmers (1)
इस दौरान किसान महिलाओं ने अपने संबोधन में बयान देते हुए कहा कि सरकार किसानों की एमएसपी मांग को नहीं मान रही। जिसके लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 103 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है। उन्होंने कहा कि, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड, काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की गई है। जिसके चलते वो लोग वहां पहुंची हैं।
Women’s day 2025: ये ब्राह्मण लड़की थी भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस, मिली थी वैश्यों वाली उपाधि
आपकी जानकारी के ले बता दें, जब दिल्ली का किसान आंदोलन 13 महीने और 13 दिनों तक दिल्ली के बॉर्डरों पर चला, तब महिलाओं ने बॉर्डरों पर अपनी हाजिरी के साथ-साथ घरों और खेतों का भी काम संभाला था। किसान आंदोलन-2 को अब एक साल से अधिक हो गया है और इस आंदोलन को महिलाएं भी पूरा समर्थन दे रही हैं। आंदोलन में शामिल माताओं-बहनों का हौसला बढ़ाने के लिए आज दोनों मंचों द्वारा चलाए जा रहे मोर्चों पर महिला किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।