Hindi News / Haryana News / Arvind Kejriwal Rally In Haryana

आज हरियाणा में रैली करेंगे अरविन्द केजरीवाल, कुरुक्षेत्र में दिखाएंगे हरियाणा के विकास का मॉडल

इंडिया न्यूज़, Haryana News: अरविंद केजरीवाल पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब हरियाणा में अपने पैर जमाने की तैयारी में लगे हैं। आज की रैली में आम आदमी पार्टी जनता से एक मौका मांगेगी। हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का कहना है की आम आदमी पार्टी की रैली के लिए लोगों में उत्साह है। हरियाणा […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, Haryana News: अरविंद केजरीवाल पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब हरियाणा में अपने पैर जमाने की तैयारी में लगे हैं। आज की रैली में आम आदमी पार्टी जनता से एक मौका मांगेगी। हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का कहना है की आम आदमी पार्टी की रैली के लिए लोगों में उत्साह है। हरियाणा के अम्बाला, कैथल और कई बड़े शहरों से युवा आज इकट्ठे होंगे।

‘अब बदलेगा हरियाणा’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के संयोजक आज कुरुक्षेत्र में रैली कर हुंकार भरेंगे। अरविंद केजरीवाल आज की रैली में हरियाणा के विकास का अपना मॉडल बताने आ रहे हैं। इन्होने इस रैली को नाम ही अब बदलेगा हरियाणा दिया है। इस रैली के जरिये वह आम आदमी पार्टी और खुद के लिए भी प्रदेश की जनता से एक मौका मांगेंगे। जिससे वे हरियाणा में अपनी जगह बना सकें।

आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, सीसीटीवी की नज़र में होगी मार्किंग

हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की रैली को विफल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने रविवार को ही अपने कार्यक्रम रखे हैं। जिस दिन केजरीवाल की रैली है। इन दोनों दलों की रैलियों के बावजूद भी आप की रैली में अधिक भीड़ जुटेगी। अनुमान लगाए जा रहा हैं कि रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हो सकते हैं।

कुरुक्षेत्र में मंच

आयोजकों का कहना है कि रैली वाले स्थान पर तीन मंच लगाए गए हैं। इन पर वीआईपी के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता रैली की तैयारियों का बारीकी से जायजा ले रहे हैं। रैली में आने वाली जनता की सुविधा के लिए पंडाल में बिजली-पानी का विशेष प्रबंध किया गया है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : मोदी ने आज ही के दिन 8 साल पहले पहली बार ली थी प्रधानमंत्री पद की शपथ

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue